
जमशेदपुर।
खेलो भारत अभियान के तहत युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल कार्यक्रम किए जा रहे हैं जिसकी बैठक आज मानगो वर्कर्स कॉलेज निकट समुदाय भवन में भाजयुमो मानगो मंडल अध्यक्ष विजय ओझा के अध्यक्षता मे किया गया मुख्य वक्ता के रूप में जमशेदपुर भाजयुमो जिलामहामंत्री कुमारेश उपाध्याय एवं जिला प्रवक्ता अनमोल वर्मा ने खिलाड़ियों को खेल के नियम एवं महत्वपूर्ण जानकारियां दी
कार्यक्रम में भाजयुमो मानगो मंडल के पदाधिकारी पंकज गुप्ता एव जगदीश साव उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम संचालन भाजयुमो मांगो मंडल महामंत्री प्रेम दीक्षित ने करते हुए युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया एवं शुभकामनाएं दी।

