
शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनायें रखने का संदेश देने के लिए पोस्टर और बैनर लांन्च
जमशेदपुर। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर पप्पू सरदार (सिने तारिका माधुरी दीक्षित के प्रशांसक) द्धारा दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर शहरवासियों को शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनायें रखने समेत वाहनों को सड़कों पर खड़ा कर रोड़ जाम नहीं करने, पार्किग में ही वाहन रखने आदि का संदेश देने के लिए पोस्टर और बैनर का निर्माण कराया गया हैं। बुधवार सुबह 10 बजे इसका लांन्च बतौर मुख्य अतिथि जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने किया। कार्यक्रम साकची बाजार हंडी लाईन स्थित मनोहर चाट दुकान के बाहर आयोजित किया गया। मौके पर मौजूद लोगों के बीच निःशुल्क हरा और नीला रंग का डास्टबिन भी वितरण किया गया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान की सफलता सुनिश्चित करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए जेएनएसी की तरफ से पप्पू सरदार को विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने स्मृति चिन्हृ देकर सम्मानित किया।
मौके पर मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार ने कहा कि भगवान वहां रहते हैं जहां स्वच्छता है। स्वच्छता का संबंध मानसिकता से है। जमशेदपुर को स्वच्छता के संबंध में आदर्श बनायें। एक व्यक्ति ज्ञान के किसी भी क्षेत्र में विशेषज्ञ हो सकता है, लेकिन सफाई के बिना उसका जीवन व्यर्थ है। उन्होंने दुकानदारों से अनुरोध करते हुए आगे कहा कि दुकान के बाहर डास्टबिन रखें और जेएनएसी के कचड़ा उठाने वाले गाड़ी में ही कचड़ा डाले, सड़कों पर जहां तहां नहीं फेंकंे। अपने शहर को स्वच्छ बनानेे में सबका सहयोग जरूरी है।
इससे पहले कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए जेएनएसी के सिटी मैनेजर रवि भारती ने कहा कि साफ व्यक्ति वह नहीं है जो गंदगी से दूर रहता है, बल्कि वह हैं जो एक गंदे वातावरण को साफ करने के लिए प्रयास करता है। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर पप्पू सरदार ने कहा कि आमलोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर और बैनर शहर के प्रमुख चैक चैराहों समेत कई पूजा पंडालों में भी लगाया जायेगा। इस अवसर पर जेएनएसी के लगभग सभी पदाधिकारी समेत बाजार के लोग काफी संख्या में मौजूद थे।

