
जमशेदपुर।


शहर के गोपाल मैदान में 2 अक्टुबर से 10 अक्टुबर तक मेगा ट्रेड फेयर केनवास इंडिया का आयोजन होने जा रहा है। मेले मे इस बार लगभग 550 दुकाने लगेगी। ये मेला सिहभुम चैंबर ऑफ कॉमर्स के सयुक्त तत्वाधान में दी कंसर्न इंडिया शोज प्राईवेट लिमिटेड के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस बार मे जानकारी कर्सन इंडिया के निदेशक ज्योति पाण्डेय ने प्रेस वार्ता कर दी। उन्होने कहा कि इस मेले का उदघाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 3 अक्टुबर के द्वारा किया जाएगा। उन्होने कहा कि यह मेला सिहभुम चैंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से पिछले 14 वर्षो से आयोजित किया जा रहा हैं।
इस मेले में करीब साढे पांच सौ स्टॉल रहेगे। जिसमें ऑटोंमोबाईल, ईलेक्ट्रॉनिक्स, अचल संपत्ति , बैकिंग, दुरसंचार, आई टी और शिक्षा जैसे विभीन्न क्षेत्रों से अग्रणी कंपनियों प्रमुख ऱुप से रहेगे। मेले मे ग्राहको को कंपनियों के द्रारा विशेष छुट दिया जा रहा है। उसके अलावे मेले मे इस बार फुड फेस्टीवल का भी आयोजन किया जा रहा है। इस बार मेले मे प्रवेश शुल्क 20 रुपया रखा गया है। स्कूली बच्चो की इंट्री फ्री रहेगी।

