
जमशेदपुर।
असत्य पर सत्य के विजय पर्व दशहरा बागुनहातु फुटबॉल मैदान में उल्लासपूर्वक आयोजित हुआ। इस दौरान बीस फ़ीट ऊंचे रावण का प्रतीकात्मक दहन किया गया। श्रीश्री सार्वजनिक रावण दहन समिति की ओर से आयोजित उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के हाथों बुराई के प्रतीक रावण का दहन हुआ। उन्होंने मौके पर मौजूद विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि असत्य पर सत्य का विजय पर्व है दशहरा। कहा कि सत्य तनिक परेशान अवश्य होता है,किंतु पराजित नहीं। कहा कि यह महज प्रतीकात्मक दहन है। जबकि रावण के पात्र से सीखते हुए हम सबों को अपने मनोवृत्ति बदलने की आवश्यकता है। हम सभी को अपने स्वभाव के दस बुराईयों को अंत करने का संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शशिवीर राणा ने तथा संचालन हराधन दास और धन्यवाद ज्ञापन कमल नामता ने किया। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष शशिविर राणा,सचिव अशोक दत्ता समेत सुरेंद्र दास,सुभाष प्रमाणिक,तारानंद कामत,कमल नामता,सपन चक्रवर्ती,मछिनदार निषाद,अमल कालिंदी,दीपक कर्मकार समेत सैकड़ों लोग मौजूद थें।

