
जमशेदपुर।


पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त अमित कुमार को आज केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू के द्वारा नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। अमित कुमार को यह पुरस्कार स्वच्छ सर्वेक्षण-2017 में पूर्वी जोन के दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगरों की श्रेणी में जमशेदपुर को सर्वोच्च स्थान प्राप्त होने के लिए दिया गया है।
शहरी विकास मंत्रालय द्वारा कराए गए स्वच्छ सर्वेक्षण-2017 में पूर्वी जोन के दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में जमशेदपुर को सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ है। पूर्व में कराए गए सर्वेक्षण की तुलना में जमशेदपुर की स्वच्छता रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है। सन 2014 में 476 शहरों/कस्बों में जमशेदपुर की रैंकिंग 109 थी। ज्ञात हो कि 72 मिलियन से अधिक जनसंख्या वाले शहरों की 2017 की रैंकिंग में जमशेदपुर को 26वां स्थान प्राप्त है।

