
जमशेदपुर ।
केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति की वेस्ट ज़ोन ए की बैठक संपन्न -आज एक महत्वपूर्ण बैठक बिष्टुपुर के मिलानी हाॅल में संपन्न हुई। इस बैठक मे बिष्टुपुर और कदमा के सभी दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने भाग लिया और अपनी अपनी समस्याओं को रखा। जमशेदपुर केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति ने सभी दुर्गा पूजा समितिओ के सदस्यों से कहाँ की सभी समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन से बात कर के कर लिया जाएगा। इस बैठक मे विषटुपुर के थाना प्रभारी,केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति से राम बाबु सिंह,दिवाकर सिंह,परमात्मा मिश्रा,अशोक सिन्हा,अंबिका बनर्जी,नारायण पाल और अरुण सिंह उपस्थित थे। इस बैठक की अध्यक्षता दिवाकर सिंह ने की और मंच संचालन अरुण सिंह ने किया।



