
जमशेदपुर।


टाटा- चाईबासा पथ के राजनगर के पास कार और ट्रक में सीधे टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वही दूसरा व्यक्ति घायल है जिसको इलाज के लिए जमशेदपुर ले जाया गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि कीताडीह गुरुद्वारा रोड निवासी सुखबीर सिंह लाडी और सोनू सिंह किसी कार्य से अपनी कार से चाईबासा जा रहे थे। राजनगर के नवोदय विद्यालय के पास उनकी कार और ट्रक मे सीधी भीड़त हो गई। स्थानिय ग्रामीणो की मदद से दोनो को कार से निकाल कर जमशेदपुर लाया गया । वही TMH लाए जाने के बाद सुखबीर सिंह लाडी की मौत हो गई।

