
महिला सहित 5 घायल
जमशेदपुर।
शहर के कदमा थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात रंकणी मंदिर के पास एक अनियंत्रित कार ने एक टेम्पो और बाईक को टक्कर मार दी ।जिससे एक महिला समेत पाच लोग गंभीर रुप घायल हो गये। स्थानिय लोगो के प्रयास से सभी घायलो को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
इस सदर्भ मे कदमा थाना के प्रभारी शंकर ठाकुर ने बताया कि रात के 12 बजे के लगभग रंकणी मदिर के पास तेज गति से आ रही एक स्वीप्ट कार ने एक टेम्पो और बाईक को टक्कर मार दी ।जिससे एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।सभी घायलो को स्थानिय लोगो की मदद से टाटा मूख्य अस्पताल मे भर्ती कराया ।इस कारण सड़क घंटो जाम रहा।

