
जमशेदपुर।09जुलाई
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल धालभूम के एसडीओ श्री प्रभात कुमार से उनके आवासीय कार्यालय में मिला इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रधान सरदार इंदरजीत सिंह कर रहे थे प्रधान इंद्रजीत सिंह जी ने एसडीओ को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया इसके साथ ही टू व्हीलर डूंगरी गुरुद्वारा कमेटी का चुनाव संपन्न कराने में प्रशासनिक भूमिका की सराहना की प्रधान इंदरजीत सिंह जी ने पुलिस प्रबंध एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के सहयोग की भूरी भूरी प्रशंसा की उनके अनुसार प्रशासन के सक्रिय सहयोग के कारण ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई है इसके साथ ही उन्होंने एसडीओ को बताया कि पूरे कोल्हान में तकरीबन 36 गुरुद्वारे हैं यहां धार्मिक एवं सामाजिक मामलों में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मार्गदर्शन एवं नेतृत्व प्रदान करती है इसके साथ ही उन्हें बताया गया कि सामाजिक एवं पारिवारिक मामलों के निपटारे में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की भूमिका एवं फैसले को संगत स्वीकार करती है एसडीओ श्री प्रभात कुमार ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि कमेटी पारदर्शी तरीके से अन्य गुरुद्वारों की प्रबंधक कमेटी की चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराएं प्रशासन सिक्खों के या किसी भी धर्म के मामलों में किसी प्रकार का हस्तक्षेप या दखल अंदाजी नहीं करना चाहती है उन्होंने सिख संगत के दर्शन की भी इच्छा जताई इस प्रतिनिधिमंडल में झारखंड सिख विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू मीडिया सलाहकार कुलविंदर सिंह गुरु तेग बहादुर मेमोरियल भवन निर्माण में तकनीकी सहयोग दे रहे श्री BF कलसी शामिल थे

