
जमशेदपुर ।


एमजीएम अस्पताल में पानी की समस्या से वहां के मरीज एवं उनके परिजनों को जल्द निजात मिल जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरु हो चुकी है। बताया जाता है किं जुस्को के द्वारा नया पानी का कनेक्शन से अस्पताल में पानी की सप्लाई किया जाएगा। इस बात की पृष्ठि एम जी एंम अस्पताल के डॉ0 भारतेन्दु भुषण ने की।उन्होने कहा कि नए पानी के कनेक्शन के आने से अस्पताल परिसर के तीसरे तल्ले में भी पानी उपलब्ध हो जाएगा।अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि चार इंच के पाइप से नया कनेक्शन लिया जा चुका है।. पाइप लाइन का काम पुरा हो गया है। आने वाले समय में पानी की समस्या से मरिजों एवं लोगों को निजात मिल जाएगा. पानी की बेहतर सुविधा अस्पताल में मिलेगा ।

