
जमशेदपुर।


भु-अर्जन पदाधिकारी के साथ मारपीट करने के आरोपी ईचागढ के विधायक साधु चरण महतो आखिरकार सरायकेला पुलिस गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली। विधायक की गिरफ्तारी टाटा मुख्य अस्पताल से उस वक्त की गई जब वे तबीयत खराब होने की वजह से टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती हुए थे।फिलहाल विधायक साधु चरण महतो पुलिस के हिरासत में अपना ईलाज करवा रहे है।
उल्लेखनीय है कि विधायक साधु चरण महतो पर चाण्डिल के भु अर्जन पदाधिकारी दीपु सिंह के साथ मारपीट करने का आरोप है. उस मामले को लेकर नीमडीह थाना में विधायक के खिलाफ प्राथमिक दर्ज किया गया था।

