
कौशिक घोष चौधरी
जमशेदपुर।



दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही शहर में दुर्गोत्सव का समापन हुआ. विजयादशमी को श्रद्धा पूर्वक नमन कर उन्हें विदाई दी गयी. टेल्को स्थित सबुज कल्याण संघ ‘आबार ऐसो मां’ के नारों से गूंजता रहा. महिलाओ में सिंदूर खेल कर उन्हें विदाई दी. उन्में काफी उल्लास एवं जोश का माहौल था. महिलाओ ने मां की पूजन कर सिंदूर लगा कर उनकी पूजा अर्चना की. महिलाओ ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर विजय दशमी की शुभकामनाए दी.
उपस्थित महिलाओं ने बताया कि विजयादशमी के दिन बेहद उत्साह के साथ महिलाएं सिंदूर खेलती है. ऐसा करने से समस्त सुहागिनों को अखंड सौभाग्य का फल प्राप्त होता है. मां की विदाई होती है. हर्षोल्लास के साथ विदा करते है ताकि मां अगले वर्ष फिर खुशियों को अपने साथ लेकर आये. आज शहर के विभिन्न पूजा पंडालो की प्रतिमाओं का विसजर्न किया गया. पुरुष, महिलाओें, बच्चे ,बुजुर्ग सहित सभी लोगो में काफी उत्साह रहा.

