
जमशेदपुर।
टाटानगर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर पांच पर खड़ी आर्मी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में शार्ट सर्किट से आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। तत्काल अग्निशमन यंत्र के जरिये आग पर काबू पा लिया गया। टाटानगर स्टेशन निदेशक ने बताया की आग पर काबू पा लिया गया है अब खतरे वाली कोई बात नहीं है।


पुणे से त्रिपुरा जा रही इलेक्शन एक्सप्रेस ट्रेन टाटानगर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची।इलेक्शन एक्सप्रेस में गुजरात और महाराष्ट्र के स्पेशल पुलिस फ़ोर्स था। टाटानगर स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के थोड़ी देर बाद ही इंजन के बाद छठे नबंर 3 AC कोच में चिंगारी नकलने लगी और धुंआ दिखने लगा। जिसे देख अफरा तफरी का माहौल बन गया। कोच से जवान बाहर निकलने लगे।घटना की सुचना मिलते ही टाटानगर आरपीएफ के जवान के साथ स्टेशन निदेशक प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंचे।AC कोच में रखे अग्निशमन यंत्र के जरिये आग पर काबू पाया गया।3 AC कोच नंबर 95117 के AC पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी जिसके बाद चिंगारी के साथ धुँआ निकलना शुरू हुआ ही था की जवानो ने तत्काल स्टेशन प्रबंधन को सुचना देकर आग बुझाने में जुट गए।
इलेक्शन एक्सप्रेस में कुल 21 AC कोच थे। जिसमे कुल 1144 पुलिस फ़ोर्स थी। करीब एक एक घंटे के बाद ट्रेन टाटानगर से रवाना हुई।
स्टेशन निदेशक एच के बालमुचु ने बताया की 3 AC कोच के AC पैनल में शार्ट सर्किट के आग लगी थी लेकिन तत्काल ही उस पर काबू पा लिया गया सभी जवान सुरक्षित है।

