जमशेदपुर 21 दिसंबर: आज यहाँ आर0 वी0 एस0 काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलाॅजी, जमशेदपुर के प्रागंण में तीन दिनों तक चलनेवाला फ्राॅलिक का प्रारंभ हुआ। इस वार्षिकोत्षव का उद्घाटन आर वी एस ट्रस्ट के चेयरमैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। संस्थान के निदेशक प्रो0 (डाॅ0) एम0 पी0 सिंह ने मुख्य अतिथी श्री बिन्दा सिंह का स्वागत शाॅल एवं मोमेन्टो प्रदान कर किया। तदुपरांत गुब्बारों के गुच्छों को आकाश में छोड़ा गया। जिसे संस्थान के उत्थान के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इसके तुरंत बाद ऐरोबीक्स की मोहक प्रस्तुति काॅलेज के छात्राओं द्वारा कि गई। उद्घाटन सत्र में संस्थान के निदेशक प्रो0 (डाॅ0) एम0 पी0 सिंह ने खेल में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। आर0 वी0 एस0 एजुकेशनल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्री शत्रुघ्न सिंह ने अपने संबोधन में आज के जीवन में ज्ञान के महत्व को रेखंाकित किया। स्पोर्टस में सारी स्पर्धाओं के बावजूद भाईचारा का ही संदेश देता है। यह बात हर खिलाड़ी को हर पल याद रखना चाहिए। कार्यकारी सदस्य श्री शक्ति सिंह ने अपनी गरिमामय उपस्थिति से लोगों का उत्साह वर्धन किया। उद्घाटन सत्र का सफल संचालन अंग्रेजी के प्राध्यापक डाॅ0 सुधीर झा ने किया। इस सत्र का समापन संस्थान के प्राचार्य प्रो0 (डाॅ0) सुकोमल घोष के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
उद्घाटन सत्र के तुरंत बाद स्पोर्टस इभेंट की शुरूआत हुई। संस्थान के चेयरमैन श्री बिन्दा सिंह का परिचय रस्सा खिंच प्रतियोगिता एवं बास्केटबाॅल फाइनल के खिलाडि़यों से कराया गया। श्री शत्रुघ्न सिंह एवं श्री शक्ति सिंह को सभी खिलाडि़यों का हौसला बढ़ाते हुए देखा गया। बास्केट बाॅल वाॅयज एवं गल्र्स के फाइनल मैचों में टाॅर्क हाउस (मेकैनिकल इंजीनियरिंग) शाखा की टीमों को विजयी घोषित किया गया। जबकी सिलिकाॅन हाउस (इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) शाखा की टीमों को उपविजेता घोषित किया गया। फुटबाॅल का फाइनल मैच टाॅर्क हाउस (मेकैनिकल इंजीनियरिंग) एवं पावर हाउस (इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग) के बीच खेला गया जिसमें टाॅर्क हाउस (मेकैनिकल इंजीनियरिंग) टीम 5-4 से विजयी हुआ।
