
सौ लीटर अवैध महुआ के साथ 11 लोगों को लिया गया हिरासत में


जमशेदपुर: गुरूवार की सुबह आबकारी विभाग के उपायुक्त विजय मिंज के नेतृत्व में सराईकेला के धातकीडीह समेत जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के कॉलेज भट्टा व ओलीडीह में छापामरी कर अवैध शराब भट्टियों से सौ लीटर अवैध शराब समेत कुल ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया. गौरतलब है कि सराईकेला-खरसावां जिले के पुलिस कप्तान इन्द्रजीत महथा द्वारा लगातार अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ आंदोलन चलाया जा रहा है. आबकारी विभाग के इस कार्रवाई में सराईकेला पुलिस ने भी सहयोग किया.

