
जमशदपुर।


आदित्यपुर थाना अंतर्गत डायन के संदेह में एक महिला की हत्या कर दी गई।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वही आरोपी को पुलिस ने पकङ लिया है।
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि आदित्यपुर के अवैध बस्ती विद्युत नगर नया बस्ती में राजू नामक एक व्यक्ति ने सरस्वती गागराई के घर में घुस कर उसे रॉड से मार कर हत्या कर दी. घटना रविवार की सुबह आठ बजे की है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतका की बेटी आरती गागराई ने बताया कि उसकी मां घर में खाना बना रही थी, इसी बीच राजू नामक युवक, जो उसी बस्ती में रहता है, ने रॉड से उसकी मांग की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मां चूल्हे में ही गिर गयी, जिससे व गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसने तुरंत ही अपने पिता नातो गागराई को सूचना दी, जो पास ही में काम करता है. पिता-पुत्री दोनों ने मिल कर घायल सरस्वती गागराई को एमजीएम अस्पताल, साकची पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बाद में उसे अंत्यपरीक्षण के लिए एमजीएम कॉलेज भेज दिया गया.
इधर घटना की सूचना पा कर आदित्यपुर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा आरोपी राजू को गिरफ्तार कर थाना ले गयी. गिरफ्तार आरोपी राजू के बारे में विक्षिप्त बताया जाता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

