
जमशेदपुर।


आदित्यपुर रेलवे सलाहकार समिति की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आदित्यपुर स्टेशन स्टेशन पर सुविधा पर विचार किया गया। बैठक में मुख्य रूप से टाटानगर से एरिया मैंनेजर ओम प्रकाश चरण उपस्थित थे। सलाहकार समिति के सदस्य सुरेशधारी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि यहां के लोगो की में वर्षो सें मांग है कि आदित्यपुर स्टेशन में टाटा-दानापुर- टाटा सुपरफास्ट का अप-डाउन दोनो दिशाओं में ठहराव हो । लेकिन आज तक नही हो पाया। इस मामले में रेलवे में यहां रहने वाले यात्रियों के हितो को ध्यान ऱखते हुए आदित्यपुर स्टेशन में इस ट्रेन का ठहराव सुनश्चित करे। साथ ही बंद शौचालय को खोला जाए। वही सदस्यों के द्वारा आदित्यपुर स्टेशन के प्लेटफार्म की लंबाई के कार्य में हो रही देरी पर भी चिंता जताई गई।इस अवसर पर नप अध्यक्ष राधा सांडिल, सुरेशधारी, उषा पांडे, आर दयाल, सुधीर सिंह आदि उपस्थित थे।

