जमशेदपुर। श्री श्री साकची शिव मंदिर एवं श्री श्याम परिवार का 30वाॅं दो दिवसीय श्री श्री श्याम महोत्सव 15-16 फरवरी शुक्रवार व शनिवार को आयोजित होने जा रहा हैं। यह दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान साकची बाजार शिव मंदिर में आयोजित होगा। श्याम महोत्सव की सभी तैयारियां पुरी हो गयी हैं। कार्यक्रम में भजनों की अमृत वर्षा करने के लिए आमंत्रित भजन गायक जयपुर से कुमार गिरीराज और उमा लहरी शहर आ रहे हैं। स्थानीय भजन गायक कृष्णामूर्ती भी बाबा श्याम के चरणों में अपनी प्रस्तुति देंगें। शुक्रवार 15 फरवरी को दोपहर 2 बजे से विराट शोभा (निशान) यात्रा निकलेगी, जिसमें 1100 श्याम भक्त (महिला व पुरूष) शामिल होंगें। इससे पहले ध्वजा पूजन सुबह 11 बजे होगा। निशान यात्रा साकची शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शुभारंभ होगी, जो साकची पलंग मार्केट चैक, शहीद चैक, बड़ा गोलचक्कर चैक, स्टेट माइल रोड़ से काशीडीह होते हुए वापस मंदिर पहुॅचेगी। आलौकिक श्रृंगार संध्या 6 बजे, छप्पन भोग संध्या 6.30 बजे, अखण्ड ज्योत संध्या 8.30 बजे से शुभारंभ होगा। साथ ही विशाल संकीर्तन रात 9 बजे से प्रभू ईच्छा तक चलेगा। दूसरे दिन शनिवार को दोपहर एक बजे से विशाल भंडारा का आयोजन होगा, जिसमें पांच हजार से अधिक भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगें।


