
जमशेदपुर।


बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण को लेकर जोनल आई.जी ने जिले के वरीय पुलिस अधिकारीयों को कई दिशा निर्देश दिए हैं। साथ ही आगामी सप्ताह में जमशेदपुर में साइबर क्राइम थाना भी खुलने जा रहा है जिसकी जानकारी भी जोनल आईजी नवीन सिंह ने दी। गुरुवार को एस एस पी कार्यलय में पत्रकारो से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित सीनियर अफसर के बैठक में दिए गए दिशा निर्देश का अनुपालन किस तरह से जिले में किया जा रहा है उसकी समीक्षा की गई है। संगठित अपराध पर नियंत्रण तथा पुलिस पब्लिक के सम्बन्ध कैसे और बेहतर बन सके इसपर भी चर्चा की गई है। आई जी ने कहा कि साइबर क्राइम पर रोक लगाने हेतु अगले सप्ताह साइबर थाना जमशेदपुर में खोला जा रहा है। जहाँ साइबर क्राइम से जुड़े मामलों की जाँच बेहतर तरीके से किया जाएगा।

