
जमशेदपुर। आर्थिक रूप से कमजोर होने के बाद भी मैट्रिक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के 13 छात्रों को धार्मिक संस्था अतिउत्तम शक्ति परिवार द्धारा रविवार को निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हरहरगुटटू बैंक काॅलोनी स्थित (टीआरएफ काॅलोनी के पास) जय माता दी आवास पर संस्थापक उत्तम कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सभी छात्रों को ट्राफी के साथ शिक्षण सामग्री भी दिया गया। सम्मानित होने वाले छात्र क्रमशः नीलम कुमारी, प्रिया कुमारी, रेशमी कुमारी, ईशा कुमारी, बरखा कुमारी, संजय कुमार, राहुल कुमार आदि हैं, जो सभी माता के दरबार में हमेशा आते हैं। मौके पर उत्तम कुमार ने कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले ऐसे विद्यार्थियों को जो आर्थिक कमी के कारण अपनी उच्च शिक्षा पूरी नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें सहायता प्रदान करने की बात कही। क्योंकि माता के दरबार में आने वाले को माता रानी कभी निराश नहीं करती। इस मौके पर प्रमुख रूप से राजा सूर्यदेव, उत्तम कुमार, कौशल्या देवी, निर्मला देवी, पार्वती देवी, शकुतंला देवी, दिवयांशी, कुल्लू, रूस्तम कुमार, नोमो, प्रिया, संतोष आदि शामिल थे।

