
जमशेदपुर।
झारखंड स्टेट किक्रेट एसोसिएशन ने अंडर -16 (प्लेट ग्रूप) इंटर डिस्ट्रीक टुर्नामेंट के लिए तिथी की घोषणा कर दी गई है।16 जिलो की टीम इस टुर्नामेंट में भाग लेगी जो अलग अलग चार ग्रुप में खेलेगी ,। ग्रूप ए में गिरीङीह,चतरा ,गुमला ,लोहरदग्गा ,ग्रूप बी लातेहार,हजारीबाग,कोडरमा,दुमका , ग्रूप सी पलामू ,गढवा ,खुटी,सिमडेगा ग्रूप डी देवघर,,गोड्डा ,साहेंबगंज.और पाकुङ शामील है । ग्रूप ए का मैच चाईबासा , ग्रूप बी के मैच जमशेदपुर, ग्रूप सी के गढवा और ग्रूप डा का मैच बोकारो में खेला जाएगा।
मैच की शुरुआत 10 मई से शुरूआत होकर 15 मई तक चलेगा।क्वाटर फाईनल 16 मई और 17 मई चाईबासा और बोकारो मे खेले जाएंगे।वही सेमीफाईनल 19 मई को चाईबासा और बोकारो मे खेले जाँएगे .जबकि फाईनल मैच चाईबासा में 21 मई को होगा।



