
जमशेदपुर।
घाटशिला स्टेशन के समीप स्थित आई सी आई सी आई के ए टी एम को तोड़कर बीती रात अज्ञात अपराधियो के द्वारा 25 लाख ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। वही इस घटना की पृष्ठि घाटशिला के एस डी पी ओ ने भी पृष्ठि की है। ए टी एम के तोड़ कर 25 लाख रुपए निकाल लिए जाने की सुचना पर जिले के मुसाबनी डी एस पी , घाटशिला डी एस पी सहित अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन करने जुट गए है।


इस सबंध में घाटशिला के डी एस पी राजेन्द्र दुबे ने बताया कि पुलिस को दोपहर के ढाई बजे जानकारी मिली कि घाटशिला स्टेशन के पास स्थित ICICI के ए टी एम को तोड़कर करीब 25 लाख रुपया निकाल लिया गया है। उस सुचना पर पुलिस वहां पहुची तो पाया कि ए टी एम क्षतिग्रस्त है। उसमे से करीब 25 लाख रुपया निकाल लिया गया है। उन्होने कहा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। और ए टी एम के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरा को भी देखा जा रहा है। जल्द ही अपराधियो की गिरफ्तार होगी।

