
जमशेदपुर।
शहर के गोलमूरी थाना क्षेत्र स्थित ABM कॉलेज में परीक्षा के फार्म भरने को लेकर हुए छात्रो के दो गुटो के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में कई छात्र घायल हो गए। इनमे से पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सहित पांच छात्रो को इलाज के लिए एम जी एम अस्पताल लाया गया है। जिन्हे ईलाज के बाद सभी को छोड़ दिया गया है।


इस सबंध में कॉलेज के पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष वेद प्रकाश दुबे ने बताया कि अभी कॉलेज में अलग संकाय के परीक्षा के फार्म भरे जा रहे है। कांलेज के छात्र संघ के सदस्यो के द्वारा नए छात्रो को फार्म भऱने सबंधी जानकारी दी जा रही थी। उसी दौरान बजरंग सिह नामक युवक अपने समर्थको के साथ कालेज के अंदर आए।और वर्तमान छात्र संघ के साथ मारपीट करने लगे। जब हमलोगो ने इसका विरोध किया तो उसके साथ आए लड़को ने हमलोगो पर हमला कर दिया। इस हमले में करीब सात- आठ छात्र घायल हुए है। सभी घायलो का इलाज एम जी एम अस्पताल में चल रहा है। उन्होने कहा कि इसकी जानकारी स्थानिय गोलमुरी थाना को दे दी गई है।

