
जमशेदपुर। परसुडीह को-आॅपरेटिव मारवाड़ी सोसाइटी काॅलोनी में श्याम भक्त मंडल परसुडीह द्धारा दसवां भव्य श्याम महोत्सव के दूसरे दिन भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए 800 से अधिक श्याम प्रेमी जुटे। जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। बुधवार की रात 8 से गुरूवार की सुबह 3 बजे तक महोत्सव का कार्यक्रम चला, जिसमें बाबा श्याम के भजनों की अमृत वर्षा होते रही और उसमें भक्त गोता खाता रहे। बुधवार की रात महोत्सव में विधायक रामचन्द्र साहिस, मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह भी पहुॅचे और बाबा के चरणों में हाजरी लगायी। गुरूवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य सुदिप्तो डे राणा, मुख्यिा कंचन तिग्गा बाबा के चरणों में हाजरी लगायी और प्रसाद ग्रहण किया।

