
जमशेदपुर।

रघुवर सरकार के उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं अभिनव योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी बारह जनवरी को मानगो स्थित हीरा होटल के नज़दीक मैदान में पूर्वाह्न 11 बजे से पश्चिम विधानसभा स्तरीय विकास पर्व आयोजित की जायेगी । कार्यक्रम को लेकर साकची स्थित जिला कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की अध्यक्षता में पश्चिम विधानसभा के मंडल अध्यक्षों और पश्चिम क्षेत्र में निवास करने वाले जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई जिसमें कार्यक्रम को लेकर आवश्यक विमर्श किये गए । तय हुआ की (युवा दिवस) स्वामी विवेकानंद जयंती के दिन उक्त कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें सांसद,विधायक समेत प्रदेश-ज़िला भाजपा के आला नेताओं के अलावे भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय जन शिरकत करेंगे । बैठक के दौरान मुख्य रूप से चितरंजन वर्मा,सुनील बारी,दीपक पारीख,मनोज बाजपेयी,नीरू सिंह,बिमल बैठा,आफताब अहमद सिद्दीकी,दीपू सिंह,नीरज सिंह,चुन्नू भूमिज,उमाशंकर सिंह,राजेश शव,मोहम्मद निसार मौजूद

