
जमशेदपुर।


AIDSO ने कक्षा एक से आठ तक की पास फेल प्रथा को लागु करने की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यलय में जोरदार प्रर्दशन किया। इस दौरान केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ नारे भी लगाये गए।प्रर्दशन के उपरांत उपायुक्त कार्यलय के समीप एक सभा का आयोजन किया गया।सभा में उपस्थित वक्ताओ ने मांग की सरकार पुरानी व्यवस्था को तुरंत लागु करे । ताकि एक बार शिक्षा का स्तर सुधारा जा सके।
प्रर्दशन के उपरांत राज्यपाल और शिक्षा मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौपा गया।

