जेश तिवारी
पटना | राजधानी में बढते प्रदुषण स्तर को कम करने के लिए आज से 15 साल पुरानी डीजल कामर्शियल वाहनों पर रोक लगा दी गई है | डाकबंगला ,करगिल चौक ,गायघाट ,और सगुना मोड़ गाड़ियों की धर पकड़ सुबह आठ बजे से ही शुरू हो गई है | मुख्य रूप से टैंपो ,ट्रैक्टर और सिटी बसों की जाँच की जा रही है सड़क पर जाम न लगे इसलिए पहले दिन गाड़ियों की फ़ाईन पर्ची और नोटिस देकर तुरंत छोर दिया जा रहा है | चालक जिला परिवहन कार्यालय जाकर फाइन जमा कर सकते है | डीटीऔ सुरेंद्र झा ने बताया है की जिला परिवहन कार्यालय की टीम परमिट के साथ साथ प्रदुषण सटिफिकेट भी जांच करेगी | साथ ही फिटनेस को भी जाचा जायेगा | जिला आधिकारिक के निर्देश पर फरवरी के पहले हफ्ते से सरकार ने राजधानी में अधिक प्रदुषण फैलाने वाली गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगा दी गई थी | पूरी तरह परिचालन बंद करने के लिए 15 से 22 जून के बीच गाड़ियों की धर पकड़ की जायेगी |



