Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » छत्तीसगढ़: 2017 का सबसे बड़ा नक्सली हमला, 11 CRPF जवानों की मौत
Top Stories

छत्तीसगढ़: 2017 का सबसे बड़ा नक्सली हमला, 11 CRPF जवानों की मौत

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 11, 2017No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

सुकमा।

जिले में नक्सली हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 11 जवानों की मौत हो गई है.

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, जवान इस इलाके में अवरुद्ध सड़कों को खाली करने के काम में जुटे थे. तभी उनपर घात लगाकर हमला किया गया.

सुकमा के दुर्गम भेज्जी इलाके में नक्सलियों द्वारा किए गए धमाके में गश्त पर निकले 11 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए. घटना में 3 से ज्यादा जवानों के घायल होने की भी सूचना है. जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ 219 बटालियन के करीब 100 जवान रोड ओपनिंग के लिए निकले थे. इस दौरान इंजरम और भेज्जी के बीच कोत्ताचेरू में नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया और गोलियां बरसानी शुरू कर दी.

हमले में 11 जवान शहीद हो गए और तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल जवानों को इलाज के लिए हेलिकॉप्टर द्वारा रायपुर भेजा जा रहा है. हमले के दौरान जवानों द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दो नक्सलियों के मारे जाने की भी सूचना है लेकिन फिलहाल किसी का भी शव नहीं बरामद नहीं किया गया है.

सूत्रों के मुताबिक, सूचना यह भी है कि घटना के बाद नक्स‍ली सीआरपीएफ जवानों के 10 हथियार लेकर भागने में सफल हो गए. जिनमें इंसास राईफल भी शामिल है.

सीएम डॉ रमन सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि नक्सलियों के पैर उखड़ रहे हैं, इसलिए उन्होंने इस कायराना करतूत को अंजाम दिया. मुख्यमंत्री ने यह भी पुष्टि की कि घटनास्थल पर अतिरिक्त बल भेज दिया गया है और सर्चिंग जारी है. घायल जवानों के देखने के लिए मुख्य मंत्री एवं आला अधिकारी जा सकते हैं.

बड़ी नक्सली वारदातें एक नजर में

-नक्सलियों ने 11 मार्च 2014 को इसी तरह टाहकवाड़ा में सीआरपीएफ की टीम पर हमला किया था,जिसमें 16 जवान शहीद हो गए थे.

-सितम्बर 2005 में गंगालूर रोड पर एंटी-लैंडमाइन वाहन के ब्लास्ट – 23 जवान शहीद हुए थे.

– जुलाई 2007 में एर्राबोर अंतर्गत उरपलमेटा एम्बुश में 23 सुरक्षाकर्मी मारे गए.

– अगस्त 2007 में तारमेटला में मुठभेड़ में थानेदार सहित 12 जवान शहीद हुए.

– 12 जुलाई, 2009 को जिला राजनांदगांव में एम्बुश में पुलिस अधीक्षक वीके चौबे सहित 29 जवान शहीद हुए. इसी प्रकार नारायणपुर के घौडाई क्षेत्र अंतर्गत कोशलनार में 27 सुरक्षाकर्मी एम्बुश में मारे गए थे.

– 6 अप्रैल 2010 को ताड़मेटला में सीआरपीएफ के 76 जवान शहीद हुए.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Indian Railways :कानपुर-टूंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु NI कार्य: बिहार, बंगाल, झारखंड और असम जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट

July 22, 2026

Jamshedpur News :Tata Steel Foundation and JCAPCPL Partner to Advance Community Development in Kolhan, Jharkhand

July 22, 2026

Jamshedpur News: कुणाल षाड़ंगी के नेतृत्व में बिल्डरों ने की नगर विकास मंत्री से मुलाकात

July 22, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.