
चाईबा।
सा । पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर हमले के समान है। सरकार के लिए इससे बढ़कर दुर्भाग्यपूर्ण बात और क्या हो सकती है कि समाज को आईना दिखाने वाले लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को आज सरेआम निशाना बनाया जा रहा है। उक्त बातें राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू ने जानलेवा हमला के शिकार हुए मझगाँव विधानसभा क्षेत्र के पत्रकार गालिब हुसैन का कुशल क्षेम लेते हुए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में ईलाजरत पत्रकार से मुलाकात के दौरान कहीं। सांसद बलमुचू ने कहा कि पत्रकारों का काम है, हम जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सवाल पूछना हमें शालीनता पूर्वक उनके सवालों का जवाब देना चाहिए ना कि सवालों से घबराकर पत्रकारों से उलझना चाहिए। झारखण्ड के ताजे राजनीतिक परिदृश्य के संदर्भ में सांसद ने कहा कि आज की राजनीति से नैतिक मूल्य और नैतिकता शब्द विलुप्त होती जा रही है। जबकि पत्रकार हितों की बात करने वाले मुख्यमंत्री रघुवर दास मौन साधे हुए हैं। मौके पर कांग्रेस जिला सचिव सह मीडिया प्रभारी त्रिशानु राय , कृष्णा सोय , बिरसा कुंटिया , बैजनाथ निषाद के अलावे पत्रकार गालिब हुसैन के परिजन उपस्तिथ थे ।

