Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » चाईबासा-टाटा स्टील ने नोआमुंडी और काटामाटी क्षेत्र में सौर ऊर्जायुक्त पेयजल परियोजनाओं को लागू किया
Top Stories

चाईबासा-टाटा स्टील ने नोआमुंडी और काटामाटी क्षेत्र में सौर ऊर्जायुक्त पेयजल परियोजनाओं को लागू किया

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 3, 2017No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

चाईबासा।

संवहनीय विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत टाटा स्टील अक्षय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दे रही है इसके साथ ही, कंपनी ने झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में नोआमुंडी और काटामाटी के गांवों में पेयजल की सुविधा प्रदान करने के लिए सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया है। 2016-17 में, कंपनी ने नोआमुंडी और काटमाटी के आसपास के गांवों में सोलर पावर सिस्टम के माध्यम से नौ पेयजल प्रबंधन परियोजनाओं को अंजाम दिया, जो लगभग 600 घरों को लाभान्वित कर रही हैं।

नोआमुंडी के सरबिल गांव में तीन सौर विद्युत पेयजल परियोजनायें स्थापित की गयी हैं, जबकि इतरबलजोरी, कोटगढ़, भानगांव, जोजो कैंप और गीतिलोर गांव में एक-एक तथा काटामाटी के आनंद बाजार-सियालीजोड़ा में एक पेयजल परियोजना स्थापित की गयी है। इन गांवों में हैंडपंप और डीजल जेनरेटर  संचालित पंप के स्थान पर सौर पंप लगाये गये हैं। इससे ग्रामीणों को पानी पम्पिंग के लिए बिजली पर ज्यादा निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, क्योंकि अक्षय ऊर्जा स्रोतों के इस्तेमाल से उन्हें पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

इन परियोजनाओं की उत्साहजनक प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए ओएमक्यू, टाटा स्टील के जीएम श्री पंकज सतीजा ने कहा, “हम प्राकृतिक संसाधनों और ऊर्जा के कुशल उपयोग के जरिए जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर लगातार काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इन परियोजनाओं ने उपर्युक्त गांवों में पानी के संकट को दूर किया है और हमारे संचालन क्षेत्रों के आसपास के समुदायों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया है।“

मकडिया, हटिंग गांव की निवासी सावित्री पात्रा ने बताया, “हम पहले पेयजल संकट से जूझ रहे थे,  लेकिन अब सौर ऊर्जा की मदद से पानी आसानी से मोटर के माध्यम से उपलब्ध है और एक बड़े टैंक में जमा हो गया है। अब मुझे बस बरतनों  और बोतलों में पानी भरने के लिए टैप खोलना है। टाटा स्टील को हमें राहत देने के लिए धन्यवाद, खासकर साल के इस समय के दौरान।“

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.