
पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रहे एस.आर. रूंगटा ‘ए’ डिवीजन लीग के फाइनल मैच में एम.सी.सी. चाईबासा की टीम ने फ्रेन्डस क्लब चाईबासा को 6 विकटो से पराजित कर चैम्पियन बना।
स्थानीय बिरसा मुण्डा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर फाइनल मुकाबले में टाॅस फ्रेन्डस क्लब के कप्तान इन्द्रनील दास ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेन्डस क्लब की टीम ने 34.1 ओवरो में सभी विकेट खोकर 159 रन बनाए। इस टीम की ओर विमलेश नाग ने 7 चैकों मदद से सर्वाधिक 38 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजो में इन्द्रनील दास ने 1 चैका एवं 3 छक्कों की मदद से 33 रन, रोहण झा ने 2 चैकों एवं 1 छक्का की मदद से नाबाद 20 रन एवं एस. सेनगुप्ता ने 3 चैकों की मदद से 19 रनों का योगदान दिया। एम.सी.सी. की ओर से अनुकुल राय ने 20/3 विकेट, आशिष यादव ने 33/3 विकेट, अभिषेक नायक ने 31/2 विकेट एवं नवाज खान ने 18/1 विकेट लिए।
जीत के लिए 160 रनो का पीछा करने उतरी एम.सी.सी. की टीम 27.4 ओवरो में 4 विकेट खोकर 160 रन बनाया और लक्ष्य को असानी से प्राप्त कर लिया। इस टीम की ओर से कप्तान सरवन कुमार 45 गेंदो में 6 चैकों की मदद से सर्वाधिक 44 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजो में उद्घाटक बल्लेबाज आशिष यादव ने 5 चैकों एवं 2 छक्कों की मदद से 40 रन, अनुकुल राय ने 1 चैका एवं 2 छक्कों की मदद से नाबाद 33 रन, कुमार सूरज ने 4 चैकों की मदद से 16 रन एवं अमित कुमार ने 12 रनों का योगदान दिया। फ्रेन्डस क्लब की ओर से रोहण झा ने 47/1 विकेट, विकास यादव ने 19/1 विकेट, एस.सेनगुप्ता ने 22/1 विकेट एवं मो0 आमीर ने 11/1 विकेट लिए।
फाइनल मैच में अम्पायरिंग की भूमिका जमशेदपुर के राजू पाण्डे एवं अभिषेक ने निभायी। फाइनल मैच में समाप्ति के बाद ‘ए’ एवं ‘बी’ के डिवीजन टीम के विजेता एवं उपविजेता टीम को कोल्हान प्रमण्डल के आयुक्त श्री अरूण ने ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। ‘बी’ डिवीजन के विजेता एवं उपविजेता टीम के व्यक्तिगत पुरस्कार जे0एस0सी0ए0 के पूर्व सचिव श्री बी.एन. सिंह ने जबकि ‘ए’ डिवीजन के व्यक्तिगत पुरस्कार जे0एस0सी0ए0 सीनियर सलेक्शन कमिटी के अध्यक्ष श्री जोध सिंह ने प्रदान किया। बी डिवीजन के उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं मैन आॅफ द सीरिज का पुरस्कार सी.सी.सी. चक्रधरपुर के शाहनवाज अंसारी को जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का पुरस्कार वाई.जे.सी.सी. के फरमान इलाही को प0 सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष डा0 विजय मुधड़ा द्वारा दिया गया। फाइनल मैच के मैन आॅफ द मैच एवं ‘ए’ डिवीजन के मैन आॅफ द सीरिज का पुरस्कार एम.सी.सी. चाईबासा के आशीष यादव को जबकि ‘ए’ डिवीजन के ही सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के रूप् में एस.आर. रूंगटा ग्रुप के कौशल किशोर सिंह को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। अम्पायर, स्कोरर एवं ग्राउण्डस मैन को जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष बनवारी लाल नेवटिया ने पुरस्कृत किया। पुरस्कार वितरण समारोह में स्वागत भाषण जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री नंदलाल रूंगटा ने, धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष श्री बनवारी लाल नेवटिया ने एवं मंच संचालन जिला क्रिकेट संध के महासचिव असीम कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर प0 सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री नंदलाल रूंगटा, उपाध्यक्ष श्री मुकुंद रूंगटा, जे0एस0सी0ए0 जुनियर सलेक्शन कमिटी के अध्यक्ष श्री मिलन दत्ता, सदस्य संजीव गुप्ता, पंकज सहाय, परमबीर सिंह, प्रदीप पसारी, रमेश पाण्डे, निरंजन साव, सुप्रियो फौजदार, ओम प्रकाश गुप्ता, जितेन्द्र चैबे के अलावे काफी संख्या में गणमान्य व्यक्त्ति उपस्थित थे।

