
चक्रधरपुर।
दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ द्वारा गुरुवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया गया और प्रदर्शन करने के बाद दस सूत्री मांग पत्र चक्रधरपुर रेल मंडल के अपर रेल मंडल प्रबंधक को सौंपा। जिसमें वकाया मकान किराया भत्ता का जल्द भुगतान करने, समान काम का समान मजदूरी व भत्ता देने, नीति आयोग को भंग करने, भर्ती पर लगाये गये प्रतिबंध को तुरंत हटाने, उद्योगिक विधेयक श्रमिक संघों की सहमति से तैयार करने, न्यू पेंशन स्कीम को समाप्त कर पुराने पेंशन योजना लागू करने, रेलवे के निजीकरण पर रोक लगाने, रेलवे के आवास को अतिक्रमण कारियों से मुक्त कराने, न्यूनतम बेतन 24 हजार करने सहित दस सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में संघ के सचिव मुकेश कुमार हिं, योगेन्द्र कुमार पाल, एस के राहा, विरेन्द्र कुमार सिंह, अमीत श्रीवास्तव, गोबिंद राव, भगत दास, शान्तनु गौरी, संतोष चौहान, गौतम नायक, बिनोद मिश्रा, बुलराज अली, राजीव शुक्ला, एस के पंडित सहित कई शामिल थे।



