बांझेडीह पाॅवर प्लांट और ऐषपौंड निर्माण कार्य में ठेकेदारी कर रही भाजपा
कोडरमा: बाझेडीह पाॅवर प्लांट के 32 गांवों के विस्थापितों के आंदोलन में भाजपा के सांसद डाॅ. रविन्द्र राय और विधायक जानकी यादव डीवीसी के साथ सेटिंग-गेटिंग में मषगुल होने का आरोप झारखंड विकास मोर्चा ने लगाया है। झाविमो के केन्द्रीय महासचिव खालीद खलील ने कहा है कि भाजपा ऐषपौंड निर्माण को लेकर यू टर्न ले चुकी है। कोडरमा सांसद डाॅ. रविन्द्र राय संसद में ऐषपौंड निर्माण को लेकर प्रदुषण सें 32 गांवों की स्थिति भयावह बतातें है। वहीं जब करियावां के सैकड़ो ग्रामिण आंदोलन कर रहें है तो उनकी सरकार उनपर लाठियां भांजती है। डीवीसी चेयरमैन के कोडरमा आने के बाद सें सांसद डाॅ.रविन्द्र राय और विधायक जानकी यादव क्षेत्र से गायब है। इन दोनों के क्षेत्रों में पुलिस लाठीचार्ज में दर्जनो ग्रामिण घायल हुए है,लेकिन सांसद विधायक को ग्रामिणों की सुध लेनें की भी फुरसत नही। झाविमो नें गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की डीवीसी चेयरमैन के साथ परिसदन में सांसद डाॅ. रविन्द्र राय,विधायक जानकी यादव के साथ जिला प्रषासन की बैठक हुई थी। बैठक में सांसद- विधायक के साथ क्या समझौता हुआ जिसके कुछ दिनों के बाद ही ऐषपौंड निर्माण का कार्य का षुरुआत ग्रामिणों के विरोध के बाबजूद लाठी -पुलिस के ताकत पर कराया जाने लगा। बांझेडीह पाॅवर प्लांट के 32 गांवों में भाजपा के सांसद व विधायक के खिलाफ जनाक्रोष उभर चुका है। भाजपा सरकार व उसके जनप्रतिनिधियों के वादाखिलाफी के खिलाफ करियावां समेत सभी विस्थापित एकजूट हो रहें है। भाजपा नेताओं नें डीवीसी के साथ गुप्त एग्रीमेट कर चुके है। डीवीसी के साथ मिलकर भाजपा सांसद डाॅ. रविन्द्र राय और विधायक जानकी यादव नें ग्रामिणों व विस्थापितो के साथ विष्वासघात किया है। क्षेत्र की जनता भाजपा को आनेवाले दिनों में सबक सिखाऐगी। झाविमो केन्द्रीय महासचिव श्री खालीद नें कहा की भाजपा ऐषपौंड निर्माण को लेकर दोहराचरित्र अपना रही,लेकिन जनता नें इनके मंसुबे को पहचान गयी। कोडरमा संसदीय क्षेत्र और बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में जान,माल की रक्षा और बेहतर भविष्य के लिए आंदोलनरत है। लेकिन सांसद और विधायक जनसरोकार से जुडे मामले सें कोसों दूर है। बांझेडीह पाॅवर प्लांट में झाविमो व करियावां के ग्रामिणों के द्वारा आहूत महाधरना के बाद से भाजपा मे खलबली मच गई है। ऐषपौंड निर्माण को लेकर डीवीसी के साथ भाजपा का सांठगांठ का भेद खुल गया। विस्थापितों को गुमराह कर भाजपा के लोग ठेकेदारी करने में जुटें है,बांझेडीह पाॅवर प्लांट में ठेकेदारी का लाभ उठाकर ग्रामिणों के विरुद्ध कौन कौन लोग जुटे है,उसका भी पदार्फाष अतिषीघ्र होनें वाला है। श्री खालीद नें यह भी बताया की झाविमो विस्थापितों और ऐषपौंड का विरोध करने वाले ग्रामिणों के साथ निर्णायक परिणाम आने तक एंव खुषहाल भविष्य निर्माण तक जुड़ा रहेगा। जो लोग ऐषपौंड निर्माण को लेकर दुष्प्रचार कर रहें है की महाधरना असरदार नही रहा,उन्हें अपने गिरेबां में झांककर देखने की जरुरत है। महाधरना में सत्ता में षामिल आजसू पार्टी के नेता भी षामिल हुए। इससे बड़ी बात क्या होगी की रघुवर सरकार में पार्टनर बनकर सत्ता पर काबिज आजसू भाजपा सरकार के खिलाफ बांझेडीह प्लांट मामले में विपक्ष के साथ है।
