कुंतलेश पाण्डेय
कोडरमा।
विकासपीडिया कार्यक्रम का उदधाटन गुरुवार को उपायुक्त महोदय कोडरमा द्वारा सभा कक्ष में किया गया।
विकासपीडिया एक बहुभाषीय एवं वन-स्टॉप नालेज पोर्टल है। जो समावेशी सामजिक विकास प्राप्त करने के लिए देश की विशिष्ट जरूरतों को लक्षित करता है।
यह सूचना एवं संचार प्रौधोगिकी के उपयोग द्वारा सहयोग और ज्ञान को साझा करने के लिए विभिन्न हितकारको सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों और निजी क्षेत्र को प्रेरित करता है।
रॉची से आए प्रोग्राम कॉडिनेटर श्रीमति मेरी मेली पुष्पा कूजूर ने बताया कि विकासपीडिया भारत सरकार के आई0 टी0 विभाग का कार्यक्रम है। यह 22 भाषाओं में चलाया जाता है। उन्होनें कहा कि इस विकासपीडिया में 6 अलग अलग विषय हैं। जिसके माध्यम से आप अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।
श्रीमति श्रुति सहाय कंटेंट मैनेजर ने बताया कि एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जेवीयर इंस्टीच्युट ऑफ सोशल सर्विस की ओर से दी जा रही है। उन्होनें बताया कि इससे पहले हमलोगों ने सिमडेगा, पलामू, गुमला, हजारीबाग, बोकारो एवं गढवा में प्रशिक्षण दिया है। उन्होंनें बताया कि इस पोर्टल को 53 करोड लोगों के द्वारा देखा जाता है।
इस पोर्टल के माध्यम से ई0 व्यापार, आस्क ऐन एक्सपर्ट, जेनरल नॉलेज क्वीज, रिकॉलर, वी0एल0ई0 कॉर्नर, ई0 लर्निंग पाठयक्रम एवं मदर सेवाएॅ उपलब्ध है।
जिला स्तरीय एक दिवसीय विकासपीडिया उन्नमुखी कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपायुक्त महोदय, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जयनगर, ब्लॉक मैनेजर, हेल्थ विभाग से आशा, प्रज्ञा केन्द्र के भी0 एल0 ई0 एवं अन्य मैजूद थे।
