Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-4 : हार के बाद वापसी की कोशिश करेंगे बेंगलुरू, जमशेदपुर
Top Stories

आईएसएल-4 : हार के बाद वापसी की कोशिश करेंगे बेंगलुरू, जमशेदपुर

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 20, 2017No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

बेंगलुरू, 20 दिसम्बर। बेंगलुरू एफसी गुरुवार को जब अपने घरेलू मैदान पर जमशेदपुर एफसी का सामना करेगी तो उसे यह साबित करना होगा कि हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में 17 दिसम्बर को चेन्नयन एफसी के हाथों मिली हार बस एक इत्तेफाक था।

श्री कांतिरावा स्टेडियम में होने वाले इस सीजन के अपने सातवें मुकाबले में जीत हासिल करते हुए बेंगलुरू की टीम एक बार फिर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। इस टीम को चेन्नई के हाथों 1-2 से हार मिली थी और उससे पहले उसे एफसी गोवा ने हराया था। इन दो हारों ने उसे इस सीजन में बार तालिका में शीर्ष से हटा दिया था।

तालिका में अभी तीन टीमें 12-12 अंकों के साथ सबसे मजबूत स्थिति में हैं। एफसी गोवा बेहतर गोल अंतर के कारण सबसे ऊपर है जबकि बेंगलुरू दूसरे और चेन्नई तीसरे स्थान पर है। ऐसे में बेंगलुरू के पास एक बार फिर शीर्ष पर पहुंचने का मौका है और इसी कारण कोच अल्बर्ट रोका ने जमशेदपुर के खिलाफ शानदार खेल दिखाने की अपील की है।

मैच पूर्व आयोजित संवाददाता सम्मेलन में रोका ने कहा, ‘‘हमें अब जबरदस्त प्रतिक्रिया दिखानी होगी। हम घर में खेलते हुए अब और अंक गंवाना नहीं चाहते। बीते मैच के खराब परिणाम के बाद खिलाड़ियों को अंदाजा है कि यह मैच जीतना कितना अहम है। मुझे उम्मीद है कि बीते मैच की तुलना में हालात बेहतर होंगे।’’

चेन्नई के हाथों मिली हार के बावजूद रोका ने कहा कि उनका अपनी टीम और खिलाड़ियों पर विश्वास अब भी कायम है। चेन्नई के खिलाफ छह बदलाव करने वाले रोका ने हालांकि इस मैच में भी बदलाव के संकेत दिए।

रोका ने कहा, ‘‘हमें अपने ब्रांड के फुटबाल पर भरोसा है। हम जिस तरह की फुटबाल खेलते हैं, उसे लेकर कोई संशय नहीं है।’’

दूसरी ओर, बेंगलुरू की तरह पहली बार आईएसएल मे खेल रही जमशेदपुर एफसी के खाते में पांच मैचों से छह अंक हैं। यह टीम तालिका में छठे स्थान पर है। इस टीम के पास इस लीग का सबसे मजबूत डिफेंस है। यही कारण है कि इस टीम ने अब तक सिर्फ एक गोल खाया है लेकिन इस टीम ने दूसरी टीमों के खिलाफ सिर्फ एक गोल ही किया है। ऐसे में कोच स्टीव कोपेल मानते हैं कि उनकी टीम सही दिशा में है।

कोपेल ने कहा, ‘‘पहले दिन से ही हमें एक मजबूत आधार तैयार करने पर बल दिया। हमने अपनी रक्षापंक्ति को मजबूत करने के लिए काफी मेहनत की। आक्रमण में हम बहुत अच्छे नहीं हैं और इस विभाग में हमें सुधार की जरूत है।’’

जमशेदपुर को अपने अंतिम मैच में एफसी पुणे सिटी के हाथों हार मिली थी और यह इस लीग में अब तक उनकी पहली हार है।

जमशेदपुर की टीम बेंगलुरू के खिलाफ जीत हासिल करते हुए तीन अंक हासिल करना चाहेगी और अगर ऐसा हुआ तो यह टीम शीर्ष-5 में पहुंच जाएगी। अगले मैच को लेकर कोच का अप्रोच क्या होगा? इस सम्बंध में कोपेल ने कहा बेंगलुरू को हराना कठिन है लेकिन वह चेन्नई द्वारा बेंगलुरू को हराए जाने से उत्साहित हैं।

कोपेल ने कहा, ‘‘हम इस मैच को ठीक उसी तरह लेंगे, जैसे चेन्नई ने लिया था। बेंगलुरू के कोच ने बीते मैच के लिए पांच-छह बदलाव किए थे और यह दिखाया था कि उन्हें अपने खिलाड़ियों पर भरोसा है। बेंगलुरू की टीम इस लीग की इस समय सबसे संतुलित टीम है। हमारे लिए यह एक कड़ी चुनौती है। चेन्नई की टीम यहां आई और सफल होकर गई और हम भी इसी तरह के परिणाम की उम्मीद कर रहे हैं।’’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.