Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-4 : मीकू, छेत्री के गोल ने जमशेदपुर को निराश किया
Top Stories

आईएसएल-4 : मीकू, छेत्री के गोल ने जमशेदपुर को निराश किया

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 26, 2018No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
भुवनेश्वर । मीकू द्वारा 23वें मिनट में पेनाल्टी और 34वें मिनट में कप्तान सुनील छेत्री द्वारा हेडर के जरिए किए गए गोलों की मदद से बेंगलुरू एफसी ने रविवार को कलिंगा स्टेडियम मे खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के अपने 17वें दौर के मुकाबले में जमशेदपुर एफसी को 2-0 से हरा दिया।
कलिगां स्टेडियम में मौजूदा करीब नौ हजार दर्शकों के बीच मिली इस जीत के साथ बेंगलुरू ने न सिर्फ पहले चरण में जमशेदपुर के हाथों मिली 0-1 की हार का हिसाब बराबर किया बल्कि उनसे शीर्ष पर 37 अंकों के साथ अपनी स्थिति और मजबूत की है। यह अलग बात है कि इन तीन अंकों का उसके लिए कोई मायने नहीं, क्योंकि वह पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है।
इन तीन अंकों की असल में तो जरूरत जमशेदपुर को थी, जो 17 मैचों के बाद 26 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है और उसकी स्थिति बहुत बेहतर नहीं दिख रही है। जमशेदपुर ने अपना अंतिम मैच जीत भी लिया तो भी उसे दूसरी टीमों के बीच होने वाले मैचों के परिणाम पर आश्रित रहना होगा। तभी जाकर उसके सेमीफाइनल में जाने का रास्ता साफ हो सकता है।
इस मैच में बेंगलुरू ने जमशेदपुर को पूरी तरह दोयम साबित किया और पहले ही हाफ में जीत के लायक बढ़त ले ली। मीकू ने जहां लगातार प्रयास के बाद मिले पेनाल्टी पर गोल करते हुए इस सीजन में अपना 13वां गोल किया वहीं छेत्री ने 10वां गोल किया। छेत्री आईएसएल में 10 गोल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
बेंगलुरू ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और मेजबान टीम के सॉलिड डिफेंस को तहस-नहस कर दिया। नौवें और 13वें मिनट में मेहमान टीम ने दो अच्छे मूव बनाए लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। 21वें मिनट में जमशेदपुर के गोलकीपर सुब्रत पॉल को पीला कार्ड मिला। पॉल ने गेंद को अपने कब्जे में लेने के प्रयास में मीकू को बॉक्स में गिरा दिया। इस पर रेफरी ने उन्हें पीला कार्ड दिखाया और साथ ही पेनाल्टी भी दे दिया।
पेनाल्टी पर 23वें मिनट में  गोल करते हुए मीकू ने बेंगलुरू को 1-0 से आगे कर दिया। यह इस सीजन में मीकू का 13वां गोल है। मीकू ने 32वें मिनट में भी एक मौका बनाया। टिरी ने उसे रोकने के प्रयास किया लेकिन वह चूक गए। यहां उदांता के पास गेंद को पोस्ट में डालने का अच्छा मौका था लेकिन वह गलती कर बैठे।
दो मिनट बाद हालांकि कप्तान छेत्री ने डिमास डेल्गाडो की मदद से गोल करते हुए बेंगलुरू को 2-0 से आगे कर दिया। छेत्री ने डिमास द्वारा लिए गए कार्नर किक पर हेडर के जरिए यह गोल किया। यह इस सीजन में कप्तान का 10वां गोल है।
जमशेदपुर को यह मैच जीतने के लिए किसी भी हाल में गोल की जरूरत थी और इसी को देखते हुए स्टीव कोपेल ने 46वें मिनट में ही पहला बदलाव किया। सुमित पासी को बाहर कर अनस इदाथोदिका को अंदर किया गया। इसके एक मिनट बाद जेरी एम. ने जमशेदपुर के लिए  एक अच्छा मौका बनाया लेकिन गुरप्रीत ने उसे बेकार कर दिया। 49वें मिनट में इजु एजुका ने भी एक मौका बनाया लेकिन उन्हे भी सफलता नहीं मिली।
दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने कई हमले किए और कई बदलाव भी किए लेकिन सफलता किसी को नहीं मिली। 90वें मिनट में जमशेदपुर के मेहताब हुसैन को दूसरा पीला कार्ड मिला। वह मैदान से बाहर जाने को मजबूर हुए। वह अगले मैच में नहीं खेल सकेंगे। मेहताब से पहले भी कई पीले कार्ड दिखाए गए क्योंकि एक तरफ जहां जमशेदपुर की टीम गोल करने के लिए आतुर थी वहीं मेहमान टीम गोल बचाने के प्रयास में जुटी थी।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.