Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-4 : धनपाल के गोल से चेन्नई ने बेंगलुरू को उसी के घर में हराया
Top Stories

आईएसएल-4 : धनपाल के गोल से चेन्नई ने बेंगलुरू को उसी के घर में हराया

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 17, 2017No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

बेंगलुरू । धनपाल गणेश द्वारा 88वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत चेन्नयन एफसी ने रविवार को श्रीकांतीरावा स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के अपने छठे राउंड रोबिन लीग मैच में मेजबान बेंगलुरू एफसी को 2-1 से हरा दिया।

मैच के पांचवें मिनट में ही गोल खाने वाली बेंगलुरू ने 85वें मिनट में कप्तान सुनील छेत्री के गोल के दम पर बराबरी कर ली थी, लेकिन धनपाल ने चेन्नयन के लिए दो मिनट बाद ही गोल करते हुए उसे पूरे तीन अंक दिला दिए।

इस जीत के साथ चेन्नयन के छह मैचों में चार जीत और दो हार के साथ 12 अंक हो गए हैं, लेकिन वह तीसरे स्थान पर ही बनी हुई है। बेंगलुरू के भी 12 अंक हैं लेकिन वह गोलअंतर में चेन्नयन से आगे है और दूसरे स्थान पर कायम है। एफसी गोवा 12 अंकों और बेहतर गोल अंतर के साथ पहले स्थान पर है।

घर में खेल रही बेंगलुरू एफसी के प्रशंसकों को अपनी टीम से पहले गोल की उम्मीद थी, लेकिन हुआ इससे उलट। जेजे ने पांचवें मिनट में इस सीजन का सबसे तेज गोल मारते हुए बेंगलुरू के प्रशंसकों को निराश और अपनी टीम में जोश का संचार कर दिया।

बॉक्स में आई गेंद को लेनी रोड्रिगेज ने क्लीयर करने की कोशिश की, जो वहीं खड़े बेंगलुरू के कप्तान सुनील छेत्री से टकरा कर जेजे के पास आई। जेजे ने यह मौका हाथ से जाने नहीं दिया और आसानी से गेंद को नेट में डाल अपनी टीम को शुरुआती पलों में ही बढ़त दिला दी।

चेन्नयन यहां से मेजबान टीम पर हावी हो रही थी लेकिन बेंगलुरू का डिफेंस भी शानदार खेल रहा था। इसी बीच बेंगलुरू को बराबरी करने का मौका भी मिला, जो उससे छिन गया। 18वें मिनट गार्सिया के पास गेंद आई, जिन्होंने बेहतरीन तरीके से लो शॉट गोलपोस्ट की तरफ खेला। उन्होंने गोलकीपर को भी मात दे दी थी लेकिन गेंद बार से टकरा पर वापस आ गई।

पहले हाफ में इससे बड़ा मौका बेंगलुरू को बराबरी करने का नहीं मिला।

34वें मिनट में जेजे ने अपने बेहतरीन खेल का मुजायरा एक बार फिर पेश किया। गेंद उनके कब्जे में आई और गोलकीपर अपनी सही जगह पर नहीं थे। जेजे ने मौका बनाया और शॉट लिया जो गोलपोस्ट के ऊपर से निकल गया।

पहला हाफ खत्म होने तक दोनों टीमों को ज्यादा मौके तो नहीं मिले लेकिन चेन्नयन किसी तरह अपनी बढ़त को कायम रखने में कामयाब रही। वहीं बेंगलुरू की कोशिशें भी जारी थी। ऐसी ही एक कोशिश उसके कप्तान छेत्री ने 41वें मिनट में की। इस बार वह अकेले निकले और लो शॉट खेला, हालांकि वह शॉट लेने में जल्दबाजी कर बैठे और गोल करने का मौका उनके पास से चला गया।

पीछे चल रही बेंगलुरू ने दूसरे हाफ में बदलाव किया और 46वें मिनट में लेनी की जगह उदांता सिंह को उतारा, जिन्होंने आते ही अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी। उन्होंने गेंद अपने कब्जे में लेते हुए दौड़ लगाई और शानदार तरीके से मिकू को पास दी, जिन्होंने छेत्री को गेंद सौंपी जो चूक कर बैठे और गोल नहीं हो सका।

67वें मिनट में बेंगलुरू को फ्री किक मिली थी। गार्सिया ने फ्री किक ली जो राहुल भिके के पास आई। राहुल उस पर नियंत्रण नहीं रख सके और गेंद को ऊपर खेल बैठे। 73वें मिनट में राफेल अगस्तो ने चेन्नयन के लिए मौका बनाया जो बेकार गया। अगस्तो की गलती यह रही कि वह गेंद को सीधे गोलकीपर के हाथों में खेल बैठे।

बराबरी के लिए जद्दोजहद कर रही बेंगलुरू को आखिरी कर कप्तान ने राहत की सांस दी। ऐसा लगा कि बेंगलुरू की टीम चेन्नई को अंक बांटने पर मजबूर कर देगी लेकिन धनपाल ने अंतिम पलों में एक बेहतरीन गोल दागते हुए अंतर पैदा कर दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.