Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-4 : एटीके और चेन्नयन के बीच रोचक मुकाबले की उम्मीद
Top Stories

आईएसएल-4 : एटीके और चेन्नयन के बीच रोचक मुकाबले की उम्मीद

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 24, 2018No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
कोलकाता, । मौजूदा विजेता एटीके के अंतरिम कोच एशेल वेस्टवुड का मानना है कि टीम अभी भी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन का खिताब बचा सकती है। आईएसएल में एटीके सबसे सफल टीम है। उसने पिछले तीन साल में दो बार खिताब अपने नाम किया है। हालांकि इस सीजन में मौजूदा विजेता संघर्ष करती दिख रही है और इस समय 10 टीमों की अंकतालिका में आठवें स्थान पर है। उसके 10 मैचों में 12 अंक हैं।
एटीके और उसके मुख्य कोच टेडी शेरिंघम ने आम सहमति से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। ऐसे में वेस्टवुड पर टीम को संभालने और जीत की राह पर वापस ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी है।
एटीके के लिए आगे की चुनौती इस सीजन में ज्यादा से ज्यादा जीत हासिल करने की है। उसने अभी तक  सिर्फ तीन मैचों में जीत हासिल की है जबकि चार में उसे हार मिली है और तीन मैच ड्रॉ रहे हैं। अगले मैच में उसका सामना गुरुवार को अपने घर साल्ट लेक स्टेडियम में चेन्नयन एफसी जैसी मजबूत टीम से है।
मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में वेस्टवुड ने कहा, ‘‘हमारे पास बड़े बदलाव करने के लिए ज्यादा समय नहीं है। उम्मीद है कि हम छोटे-छोटे बदलाव कर सकें। कुछ नए चेहरे बदलाव ला सकते हैं।
वेस्टवुड को किसी तरह की औपचारिकता की जरूरत नहीं है। वह भारतीय फुटबाल का जाना-माना नाम हैं। वह तीन साल तक बेंगलुरू  एफसी के कोच रह चुके हैं और उनके रहते टीम ने काफी कुछ हासिल किया था। आईएसएल टीम का अस्थायी चार्ज लेना उनके लिए नया अनुभव होगा।
उन्होंने कहा, ‘‘अस्थायी तौर पर मुझ पर जिम्मेदारी है। मैं पहले मुख्य कोच रह चुका हूं। चार साल तक। तीन साल भारत में तो इसलिए मुझे कोई परेशानी नहीं दिखती है। मैं आश्वस्त हूं कि जो मैं करूंगा वो अच्छा होगा। मुझे अपनी टीम पर भरोसा है। यह फुटबाल का हिस्सा है। यह मुश्किल नहीं है।’’
वेस्टवुड ने साथ ही बताया कि उनके स्टार खिलाड़ी रोबी कीन इस मैच में चोट के कारण नहीं खेलेंगे।
वेस्टवुड के लिए चुनौती यह है कि उनके आते ही टीम का सामना चेन्नयन एफसी से है जो 10 टीमों की तालिका में 11 मैचों में 20 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वो अभी खेले गए मैचों में आधे मैच जीत चुकी है।
चेन्नयन के कोच जॉन ग्रेगोरी तीन मैचों के प्रतिबंध के बाद वापस मैदान पर आ रहे हैं। मेहमान टीम नार्थईस्ट युनाइटेड के खिलाफ अपना आखिरी मैच हार गई थी। ग्रेगोरी ने कहा कि वेस्टवुड के आने से भी उन्हें फर्क नहीं पड़ता।
उन्होंने कहा, ‘‘कई बार इस तरह की चीजें होती हैं। नए लोग आते हैं और चीजें बदल जाती हैं। हमने कुछ सप्ताह पहले देखा की नार्थईस्ट युनाइटेड के साथ क्या हुआ। मेरे अच्छे दोस्त अव्राम ग्रांट ने जिम्मेदारी संभाली और बदलाव हुआ, टीम को एफसी गोवा के खिलाफ जीत मिली। कई बार यह चीजें काम करती हैं कई बार नहीं। मैं बस इस को सुनिश्चित करना चाहता हूं कि एटीके के खिलाफ यह काम न करें।’’
ग्रेगोरी ने हालांकि सीजन की शुरुआत से एटीके की उपलब्धीयों की तारीफ की।
उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए और मेरे खिलाड़ियों के लिए हम एटीके को मैनचेस्टर युनाइटेड मानते हैं। यह बड़ा क्लब है। जाहिर सी बात है वो दो बार विजेता रह चुके हैं। हम एक बार रहे हैं। लेकिन फिर भी हम एटीके की तरफ देखते हैं। वह शानदार टीम है। सीजन की शुरुआत में जब फिक्चर मेरे सामने आए तो सबसे पहले मैंने यही देखा था कि हम एटीके के खिलाफ कब खेलेंगे। यह वो इंग्लैंड में करते हैं, हम मैनचेस्टर युनाइटेड के खिलाफ कब खेलेंगे।’’
दोनों टीमें जब पहले चरण में चेन्नई में भिड़ी थीं तब चेन्नयन ने एटीके को 3-2 से मात दी थी।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.