Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-4 : अपने घर में जीत का खाता नहीं खोल सके हाईलैंर्ड्स
Top Stories

आईएसएल-4 : अपने घर में जीत का खाता नहीं खोल सके हाईलैंर्ड्स

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 20, 2017Updated:December 20, 2017No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

गुवाहाटी, 20 दिसंबर । हाईलैंर्ड्स नाम से मशहूर नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी को बुधवार को इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अपने छठे राउंड रोबिन मुकाबले में मुम्बई सिटी एफसी के हाथों 0-2 से हार मिली। तमाम प्रयासों के बावजूद यह टीम इस सीजन में अपने घर में जीत का खाता नहीं खोल सकी।

अपना सातवां मैच खेल रही मुम्बई अपने बेहतरीन डिफेंस और बलवंत सिंह द्वारा 34वें तथा 68वें मिनट में किए गए शानदार गोलों की मदद से यादगार जीत दर्ज करते हुए जीत की पटरी पर लौटी। इस जीत के साथ मुम्बई के 10 अंक हो गए हैं और 10 टीमों की तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। उसे एक स्थान का फायदा हुआ है। दूसरी ओर, नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी नौवें स्थान पर कायम है।

घर में खाता खोलने को बेताब मेजबान टीम ने सीटी बजने के साथ जोरदार शुरुआत की। उसने तीसरे ही मिनट में अपना खाता खोल दिया होता लेकिन मार्सिन्हो का प्रयास गोलपोस्ट से टकराकर लौट गया। मार्सिन्हो ने मुम्बई के दो खिलाड़ियों को छकाते हुए बॉक्स के बिल्कुल बाहर से एक जोरदार शॉट लगाया था। वह मुम्बई के गोलकीपर अमरिंदर सिंह को छकाने में सफल रहे लेकिन गेंद वहां से निकलने के बाद गोलपोस्ट से टकरा गई।

26वें मिनट में मेजबान टीम को बढ़त लेने का एक और शानदार मौका मिला लेकिन सिमिनलेन डोंगेल खाली पड़े गोलपोस्ट में गेंद नहीं घुसा सके। यह मूव हालीचरन नारजारे ने बनाया था। नारजारे ने एक बेहतरीन क्रास मार्सिन्हो की ओर रवाना किया लेकिन वह उसे ठीक से रोक नहीं पाए। गेंद उनसे रिफलेक्ट होकर डोंगेल के पास गई और उन्हें बस गेंद को गोलपोस्ट में डाल देना था। यहां उनसे भारी चूक हुई और मुम्बई ने एक बार फिर राहत की सांस ली।

मेजबान टीम ने इसके बाद भी कई हमले किए और मुम्बई को कमजोर करने की कोशिश की लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। मुम्बई ने हालांकि इसके बाद के हालात अपने हक में किए और 34वें मिनट में बलवंत सिंह द्वारा किए गए गोल की मदद से बढ़त हासिल कर ली। यह बलवंत का इस सीजन का तीसरा गोल था।

बलवंत ने यह गोल एचिल इमाना के सहयोग से किया। यह गोल हालांकि नार्थईस्ट के गोलकीपर रवि कुमार की गलती का नतीजा है। वह गेंद को रोकने के प्रयास में बॉक्स से भी काफी बाहर निकल गए जबकि उनके डिफेंडर गेंद रोकने की स्थिति में थे। बलवंत ने देखा कि रवि आगे आ गए हैं और गोलपोस्ट खाली है, तो उन्होंने चालाकी से गेंद को उनके पैरों के बीच से निकाल दी।

बराबरी के लिए प्रयासरत नार्थईस्ट युनाइटेड के लिए मार्सिन्हो ने 43वें मिनट में एक जोरदार प्रयास किया। फ्रीकिक पर उन्होंने एक जोरदार शॉट लगाया, जो निशाने पर थी लेकिन कीपर ने उनका तेज शॉट सुरक्षित तरीके से रोक दिया।

मेजबान टीम ने दूसरे हाफ की अच्छी शुरूआत की। उसने लगातार दबाव बनाया। इसी तरह का एक दबाव 56वें मिनट में बना जब रेगन सिंह बॉक्स एरिया में एक अच्छा पास दिया लेकिन राजू गायकवाड ने उसे क्लीयर कर दिया।

60वें मिनट में मुम्बई के इमाना ने डोंगेल के प्रयास को नाकाम कर दिया। डोंगेल ने शानदार कट के साथ शॉट के लिए रूम बनाया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इससे कुछ मिनट पहले ही मालेमगाम्बा मेइतेई के प्रयास को मुम्बई के गोलकीपर अमरिंदर ने बेकार कर दिया था।

मुम्बई ने हालांकि 65वें मिनट में एक जोरदार पलटवार किया। इमाना ने एक बेहतरीन पास बॉक्स में दिया लेकिन बलवंत उसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। उस समय बलवंत अनमार्क्ड थे। उन्हें बस एक अच्छा प्रयास करना था। मुम्बई 2-0 से आगे हो गया होता।

बलवंत ने हालांकि इसकी भरपाई 68वें मिनट में की। उन्होंने एक शानदार गोल करते हुए मुम्बई को 2-0 के आगे कर दिया। इस गोल के साथ बलवंत इस सीजन में सबसे अधिक गोल करने वाले भारतीय बन गए। अब यहां से मेजबान टीम की वापसी मुश्किल नजर आ रही थी।

71वें मिनट में हालांकि मेजबान टीम ने लोप्स के माध्यम से जोरदार हमला किया लेकिन गेरसन विएरा ने उनके रास्ते में आकर गोल के प्रयास को बेकार कर दिया। मुम्बई की डिफेंस शानदार खेल रही थी। इसके बाद भी मेजबान टीम ने कई हमले किए और कार्नर हासिल किए लेकिन मुम्बई के डिफेंस ने हार नहीं मानी।

90वें मिनट में मुम्बई ने राजू गायकवाड और अबिनाश रुइदास ने सम्मिलित प्रयासों से एक जोरदार हमला किया। रुइदास ने एक करारा प्रहार गेंद पर किया लेकिन गेंद गोलकीपर और पोस्ट के बीच रह गई। गेंद क्रासबार से टकराकर लौटी, जिसे जोस गोंनकाल्वेस ने क्लीयर कर दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.