
30 व 31 मई को सभी बैंकों में लटकेंगे ताले:उपाध्याय
देश भर के 10 लाख से अधिक बैंक कर्मी हड़ताल पर रहंगे


चक्रधरपुर।
आगामी 30 व 31 मई सभी बैंकों में हड़ताल रहेगा इसकी जानकारी झारखण्ड प्रदेश बैंक इम्प्लॉय एशोसिएशन के चेयरमैन व बैंक ऑफ इंडिया इम्प्लॉय यूनियन के एसिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी अखिलेश्वर कुमार उपध्याय ने देते हए कहा कि 30 वे 31 मई को पूरे देश भर के बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे ।उन्होंने कहा कि इसी कड़ी के तहत जिले के भी सभी बैंक बंद रहेंगे उन्होनें सभी बैंक कर्मी से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है।
इनका इस पर है विरोध
**
मांग पत्र को हल करने में इबीए के विलम्ब का। बैंक कर्मचारियों अधिकारियों के लिए वेतन पुनरीक्षण में सरकार के उदासीन रवैया का ।वेतन वृद्धि के लिए वेतन बिल में आईबीए के 2% वृद्धि के प्रस्ताव का ।
कुछ बैंकों द्वारा केवल स्केल lll अधिकारियों तक दिए गए आंशिक अधिकार पत्र का ।
उनकी मांगे हैं में शामिल है त्वरित एवम शीघ्र वेतन पुनरीक्षण समझौता की वेतन में पर्याप्त वृद्धि और अन्य सेवा शर्तों में सुधार की।
स्केल 7 तक अंत तक सभी अधिकारियों हेतु वेतन पुनरीक्षण समझौता आदि शामिल हैI

