top post ad

VANDE BHARAT EXPRESS :टाटा-बरहमपुर वंदे भारत ट्रेन पर दूसरी बार पथराव

0 25
AD POST

रेल खबर।

Local AD

वंदे भारत एक्सप्रेस  ट्रेन  शराराती तत्वों के निशाने पर है। टाटानगर-बरहमपुर वंदे भारत  एक्सप्रेस ट्रेन पर बीते शनिवार शाम करीब 5 बजे दूसरी बार पथराव कर दिया गया। घटना ओडिशा के केंद्रपोसी स्टेशन के पास हुई। इससे वंदे भारत ट्रेन के सी 3 कोच के यात्रियों में दहशत फैल गई। यात्रियों को दूसरी सीट पर बैठाया गया।
मालूम हो कि 18 सितंबर से पटरी पर दौड़ रही टाटानगर-बरहमपुर वंदे भारत ट्रेन पर इससे पूर्व खुर्दा मंडल में पथराव हुआ था। जबकि टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन पर 3 अक्तूबर को कोडरमा के पास पत्थरबाजी में सी-2 और सी-5 कोच का शीशा टूटा था। ट्रायल के दौरान भी पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस पर गया के पास पत्थर फेंके गए थे। इसके अलावा रांची-हावड़ा वंदे भारत और राउरकेला-पुरी वंदे भारत ट्रेन को भी बदमाश एक-एक बार निशाना बना चुके हैं। जानकार बताते हैं कि टाटानगर से गुजरने वाली राजधानी, जनशताब्दी, साउथ बिहार, गीतांजलि, अहमदाबाद समेत अन्य कई ट्रेनों पर पथराव हुआ है। भला हो कि वंदे भारत ट्रेन के कोच का शीशा उच्च श्रेणी का होने से पत्थर यात्रियों को अबतक नहीं लगा है।

AD
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More