
जमशेदपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड आ रहे है।वे स्टील सिटी जमशेदपुर में पीएम चार कार्यक्रम में हिस्सा लेगें।जिसमें टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नबंर एक से टाटा -पटना वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना उसके बाद टाटानगर स्टेशन से बाहर पार्किंग एरिया में सरकारी कार्यक्रम में शामिल होना,तीसरा टाटानगर स्टेशन से बिष्टुपुर गोल चक्कर तक रोड शो और गोपाल मैदान में आयोजित भाजपा के द्वारा सभा में भाग लेना शामिल होना है। उनके आगमन को देखते हुए टाटानगर स्टेशन स्टेशन सहित आस पास के एरिया को सजाया जा रहा है।वही सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस पदाधिकारीगण लगातार स्टेशन का भ्रमण कर रहे है।
South Eastern Railways:चाईबासा होकर चलेगी टाटा -ब्राहापुर वंदेभारत एक्सप्रेस,जानिए समय*
पहली बार पीएम को हो रहा है आगमन
दक्षिण पूर्व रेलवे के हावड़ा- नागपूर -मूबई रेलखंड के बीच टाटानगर मुख्य स्टेशन है। इस स्टेशन कोई भी पीएम का आगमन पहली बार हो रहा है। हालांकि केन्द्रीय मंत्री, का आना जाना स्टेशन में होता रहा है।लेकिन पीएम इस स्टेशन में पहली बार आ रहे है।

South eastern Railways:टाटा से चलेगी तीन वंदेभारत एक्सप्रेस,जानिए मार्ग
टाटानगर स्टेशन का नाम पहले कालीमाटी था
टाटानगर स्टेशन का पुराना नाम कालीमाटी था। हावड़ा-नागपुर रेल लाइन रेल मार्ग पर मौजूद कालीमाटी स्टेशन की स्थापना 1891 में की गई थी। 1907 में टाटा समूह के संस्थापक जेएन टाटा के सपने को साकार करते हुए उनके बड़े बेटे सर दोराबजी टाटा ने पहले टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (अब टाटा स्टील) की नींव रखी। इसके बाद शहर बसाने की परिकल्पना की गई। दो जनवरी 1919 को जब भारत के गर्वनर जनरल सह वायसराय लार्ड चेम्सफोर्ड जब यहां पहुंचे तो उन्होंने साकची का नाम बदलकर संस्थापक जमशेद जी नसरवान जी टाटा के नाम पर जमशेदपुर और कालीमाटी स्टेशन का नाम बदलकर टाटानगर रखा।फिलहाल टाटानगर स्टेशन में पांच प्लेटफार्म है। यहा से बादामपहाड जाने के लिए भी मार्ग बदला जाता है।
*पहली बार 15 सितंबर को आएगे मोदी*
बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को टाटानगर स्टेशन आएगे। उस दिन प्लेटफार्म नबंर एक से टाटा -पटना वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।