नई दिल्ली।
UP के औरैया जिले में अछल्दा स्टेशन के पास कैफियत एक्सप्रेस के 12 डिब्बे बेपटरी होने के बाद अप और डाउप लाइन ठप हो गई है। इसके बाद कानपुर शताब्दी सहित 12 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं और सभी राजधानी सहित 51 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। हादसे के बाद दिल्ली-हावड़ा रूट बाधित हो गया है। 4 राजधानी एक्सप्रेस के साथ-साथ गोमती एक्सप्रेस का मार्ग भी बदला गया है।
कानपुर में खड़ी ट्रेनों को हादसे के बाद कासगंज के रास्ते भेजा जा रहा है। कानपुर से घटनास्थल के बीच फंसी ट्रेनों को कानपुर लाया जाएगा।
बता दें कि आजमगढ़ से दिल्ली आ रही 12225 (अप) कैफियत एक्सप्रेस डंपर से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।
जानिए इस रेल हादसे के कारण कौन-कौनी सी ट्रेनें डायवर्ट और रद्द की गई हैं…
7/Due to Derailment of Kaifiat Express B/W Pata -Uchhhalda following Diversion/Cancellationpic.twitter.com/gMBa8RwNAe
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) August 23, 2017
