Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Aaj Ka Rashifal 06 November 2024: 06 नवंबर 2024, बुधवारका पंचांग और राशिफल जाने पंडित कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी
Breaking News

Aaj Ka Rashifal 06 November 2024: 06 नवंबर 2024, बुधवारका पंचांग और राशिफल जाने पंडित कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 6, 2024No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

06 नवंबर 2024, बुधवार, शक संवत् 15 कार्तिक (सौर) 1946, पंजाब पंचांग 21 कार्तिक मास प्रविष्टे 2081, इस्लाम 03 जमादि-उल-अव्वल 1446, विक्रमी संवत् कार्तिक शुक्ल पंचमी तिथि रात्रि 12.42 मिनट तक। सुकर्मा योग प्रात 10.51 मिनट तक पश्चात धृति योग, बव करण। चंद्रमा धनु राशि में (दिन-रात)। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य दक्षिण गोल। हेमंत ऋतु। दोपहर 12 बजे से दोपहर 01.30 मिनट तक राहुकालम्। सौभाग्य पंचमी। जया पंचमी। ज्ञान पंचमी (जैन)। गण्डमूल प्रात 11 बजे तक।
सूर्योदय- 06:36 ए एम
सूर्यास्त- 05:31 पी एम
चन्द्रोदय- 10:59 ए एम
चन्द्रास्त- 09:06 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:52 ए एम से 05:44 ए एम
प्रातः सन्ध्या- 05:18 ए एम से 06:36 ए एम
विजय मुहूर्त- 01:53 पी एम से 02:37 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 05:31 पी एम से 05:57 पी एम
सायाह्न सन्ध्या-05:31 पी एम से 06:50 पी एम
रवि योग- 08:56 ए एम से 11:00 ए एम
राहुकाल- 12:04 पी एम से 01:26 पी एम
यमगण्ड- 07:58 ए एम से 09:20 ए एम
गुलिक काल- 10:42 ए एम से 12:04 पी एम
दुर्मुहूर्त- 11:42 ए एम से 12:26 पी एम

आज का राशिफल
पंडित कुंतलेश पाण्डेय

मेष राशि –

आप को आज कार्यक्षेत्र में सतर्कता पूर्वक अपना काम करना चाहिए। आपको आज दूसरों की बातों में आकर कोई भी काम करने से बचना चाहिए और अपनी बुद्धि का प्रयोग करना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन के मामले में दिन आपका अनुकूल रहेगा। लेकिन आपको आज सेहत के प्रति सजग रहना होगा। उधार दिया धन मिल सकता है, इसलिए प्रयास करें।

वृषभ राशि –

आज पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बनाए रख पाएंगे। परिवार में और समाज में आपका प्रभाव बढेगा। आपके काम की कार्यक्षेत्र में आज प्रशंसा होगी। अगर आप आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज लाभ मिलेगा, कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। यदि कोई पारिवारिक तनाव चल रहा था तो वह समाप्त होगा, जिससे पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे। यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें।

मिथुन राशि-

आपको आज कामकाज और कारोबार में लगन पूर्वक काम पर ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी की सफलता और सहयोग से आपको खुशी मिलेगी। आज शाम के समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती और मनोरंजन करेंगे। छात्रों को मन पर नियंत्रण रखना होगा और पढाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

कर्क राशि –

आज आप पर काम का दबाव अधिक रहेगा इसलिए आप आज थकान महसूस कर सकते हैं। आपको आज पिता के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा इससे आपको आज उनका सहयोग मिलेगा और उनके सहयोग से आपकी किसी समस्या का आज समाधान होगा। अगर आप धन का निवेश करना चाह रहे हैं तो इसके लिए भी दिन अच्छा है। आप प्रॉपर्टी में निवेश करके भविष्य में बड़ा लाभ पा सकेंगे। धर्म कर्म और सामाजिक कार्य में आज आप कुछ समय और धन खर्च करेंगे। आपको आज बिजनेस में सतर्कता से डील करनी होगी नहीं तो नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि –

आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि संदेश लेकर आया है। आपने किसी को पैसा उधार या कर्ज दिया है तो आपको आपका पैसा वापस मिल सकता है। ससुराल पक्ष से भी लाभ और सम्मान की प्राप्ति हो रही है। मित्रों और परिचितों से मिलने का संयोग भी बनेगा। आपके आज मन पसंद भोजन मिलने का योग बन रहा है। आज किसी अपरिचित से आपको सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि –

आज बुधवार का दिन लक्ष्मी नारायण योग से लाभकारी रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको आज परिवार के सदस्यों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आज आपकी आज अच्छी कमाई होगी। वस्त्र और बर्तनों के कारोबारी आज अच्छी कमाई कर सकते हैं। अकाउंट के काम से जुड़े जातकों के लिए भी दिन आज महत्वपूर्ण रहेगा। वैसे आपके लिए सलाह है कि आवेश में आकर किसी से कुछ भी कहने से आज बचना चाहिए।

तुला राशि –

आज किस्मत आप पर मेहरबान हैं। आज आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपने बिजनेस और काम में परिवार के सदस्यों से सहयोग पाएंगे। शाम के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं। लेकिन सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना होगा, आपकी कोई दबी समस्या आज उभर सकती है।
​
वृश्चिक राशि –

आज आपको अपना हर कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन संघर्ष भी आपको इसके लिए करना होगा। आपकी माता को कोई शारीरिक समस्या चल रही थी तो आज उनकी समस्या बढ़ सकती है। इनकी सेहत का आज ध्यान रखना होगा। वैसे आज आपको पिता की ओर से लाभ मिल सकता है। जो लोग घर से दूर हैं आज उनको परिवार की याद सताएगी। अगर आज आप किसी से कर्ज या उधार लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न करें क्योंकि उसके लिए दिन आपके पक्ष में नहीं है।

धनु राशि –

आज जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें। आपको आज अपने पेंडिंग काम को पहले निपटाने का प्रयास करना चाहिए। नया काम शुरू करने के लिए दिन आपके पक्ष में नहीं है। आपको आज आर्थिक मामलों में अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा क्योंकि आज आपका खर्च बढ़ सकता है। कुछ अनचाहे खर्च भी होने वाले हैं। वैसे आज पार्टनरशिप में कोई काम करेंगे तो आपको इसमें फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम बना रहेगा और शाम के समय जीवनसाथी के साथ रुचिक खानपान का आनंद ले सकते हैं।

मकर राशि –

आपके घर कोई मेहमान अथवा मित्र का आगमन हो सकता है। आपको आज अपने बजट से अलग भी धन खर्च करना होगा। चिकित्सा और दवाई पर भी आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। यदि आप शेयर से संबंधित कोई व्यवसाय करते हैं तो आज आपको उसमें लाभ मिलेगा। टूर एंड ट्रेवल्स का काम करने वाले जातकों की भी आज अच्छी कमाई होगी। सरकारी क्षेत्र के काम बनने में परेशानी होगी।

कुंभ राशि –

आपको आज उतावलेपन में कार्य करने से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपके परिवार में आज किसी व्यक्ति की शादी की बात चल रही है तो सफलता मिलेगी। आज परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। शाम के समय आज आप अपने किसी रिश्तेदार से मिलने का प्लान बना सकते हैं। बिजनेस में आज कमाई खूब होगी। जो लोग लोहा या धातु से संबंधित कारोबार से जुड़े हुए हैं उनकी कमाई में आज वृद्धि होगी। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा।

मीन राशि –

आज थोड़े सुस्त बने रहेंगे जिससे इनका काम आज अटक सकता है। सितारे कहते हैं कि आपको आज अपने काम के प्रति अधिक सजग रहना होगा। आर्थिक मामले में दिन आपका खर्चीला रहेगा। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करने जा रहे हैं तो हर पहलू पर विचार कर लें नहीं तो बाद में दिक्कत आ सकती है। बिजनेस में आज आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है। जिनके काम का संबंध विदेश से हैं उनको आज विशेष रूप से लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। बच्चों से भी आपको आज खुशी मिलेगी।

 

सम्पर्क:-
पंडित कुंतलेश पाण्डेय
मोबाईल न:-8877674432
ई मेल:-kuntaleshpandey@gmail.com

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :स्वच्छता में जेएनएसी को तीसरा स्थान, मानवाधिकार कार्यकर्ता बोले—अब नगर निगम बने तो इंदौर को भी पछाड़ सकता है जमशेदपुर

July 23, 2025

JAMSHEDPUR NEWS :”कोल्हान की बेटी सपना बनी प्रेरणा – संघर्ष से सफलता की उड़ान!”

July 23, 2025

IndiaOne Air flight resumes operation following minor technical snag at Sonari Aerodrome

July 23, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.