महिलाएं अब जमशेदपुर प्लांट के शॉप फ्लोर पर सुबह 6ः00 बजे से रात 10ः00 बजे के बीच काम कर सकती हैं
ऽ कंपनी कोक प्लांट में 52 महिलाओं को तैनात किया और इलेक्ट्रिकल रिपेयर शॉप फ्लोर दो शिफ्ट होंगे
ऽ महिलाओं के लिए एक सुरक्षित कार्यस्थल के लिए अनुकूल नई संरचनाओं, प्रणालियों और प्रक्रियाओं का निर्माण किया
जमशेदपुर। मानव संसाधन और कर्मचारी कल्याण के क्षेत्र में अग्रणी प्रयासों की लंबी सूची में एक और प्रथम जोड़ते हुए टाटा स्टील ने सुबह 6ः00 और रात 10ः00 बजे के बीच महिला कर्मचारियों के लिए जमशेदपुर स्टील प्लांट के शॉपफ्लोर में दो शिफ्ट खोले हैं। 1 अप्रैल, 2019 से आरंभ इस नयी पहल के लिए टाटा स्टील ने अपने कोक प्लांट और इलेक्ट्रिकल रिपेयर शॉपफ्लोर में ए और बी शिफ्टों में पूरे सप्ताह की अवधि के लिए सुबह 6 से रात 10 बजे के बीच 52 महिला कर्मचारियों को तैनात किया है।
यह टाटा स्टील द्वारा 2025 तक शॉपफ्लोर पर महिलाओं को अपने कार्यबल का 10 प्रतिशत हिस्सा बनाने और तकनीकी/विनिर्माण क्षेत्र में उनके विकास और अधिक रास्तों का निर्माण करने के लिए कंपनी का पहला बड़ा कदम भी है। शॉपफ्लोर में महिलाओं को शामिल करने की नई पहल झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित 2017 के दिशानिर्देशों का पालन करती है, जो महिलाओं को कुछ शिफ्टों में काम करने की अनुमति देती है, बशर्ते नियोक्ताओं द्वारा पर्याप्त सुरक्षा उपाय किये गये हों तो।
टाटा स्टील के वीपी, एचआरएम श्री सुरेश दत्त त्रिपाठी ने कहा, “अपने जमशेदपुर प्लांट के कोक प्लांट और इलेक्ट्रिकल रिपेयर शॉपफ्लोर में 52 महिलाओं के इस पहले बैच को तैनात कर हमें काफी प्रसन्नता हो रही है। यह विविधता और समावेश के प्रति हमारी कटिबद्धता को प्रदर्शित करता है और उच्च प्रदर्शन करने वाली विविध टीमों का निर्माण करने के लिए सभी अवसरों का लाभ उठाता है। आने वाले समय में हम और अधिक विभागों को शामिल करने के लिए इसे और विस्तारित करने की आशा करते हैं, जो महिलाओं के लिए नये रास्ते बनायेंगे।”
इस नई और महत्वपूर्ण विविधता और समावेश की पहल से पूर्व, टाटा स्टील ने कर्मचारियों के लिए संवेदीकरण सत्रों का संचालन किया, सुरक्षा प्रणाली स्थापित की, महिलाओं को ब्रांड एम्बेसडर के रूप में रोल मॉडल बनाया और महिलाओं के परिवारों से निरंतर सहयोग लेने और इसे सफल बनाने के लिए मुलाकात की। कंपनी ने क्रेच, विशेष कन्वेंशन, महिला डॉक्टरों और परिचारिकाओं की उपलब्धता, कैंटीन, टॉयलेट और वॉशरूम सुविधाएं, महिला सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली इत्यादि जैसी नई सुविधाएं बनायी और मौजूदा सुविधाओं को संवर्धित किया।
टाटा स्टील लगातार लोगों को किराए पर लेने, उन्हें अपने साथ जोड़ने, विविधता व समावेशन, पुरस्कार व सम्मान और प्रदर्शन प्रबंधन के क्षेत्र में नवाचार और अग्रणी जन-अभ्यासों पर काम कर रही है। बदलते समय को ध्यान में रखते हुए, कंपनी ने 5-दिवसीय कार्यसप्ताह, मासिक धर्म अवकाश, पितृत्व अवकाश, दत्तक अवकाश, दूरस्थ कार्यालय संचालन और टेक-2 ( टाटा स्टील के कर्मचारियों और महिला पेशेवरों के साझेदारों को एक मंच प्रदान करने के लिए, जो अपने कैरियर ब्रेक पर हैं) करने के लिए कार्यबल के विभिन्न क्षेत्रों में कई अभिनव नीतियों, अभ्यासों और पहल की शुरुआत की हैं।
कंपनी की विविधता और समावेश कार्यक्रम ‘मोजैक’ लैंगिक विविधता, दिव्यांगों और एलजीबीट के समावेशन को सक्षम बना रहा है।
2018 में, टाटा स्टील ने नवाचार, प्रौद्योगिकी और स्थिरता के क्षेत्रों में अपने अग्रणी कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए “वी अल्सो मेक टूमौरो’ थीम के तहत अपना नया ब्रांड अभियान लांच किया था।
