जमशेदपुर, 14 जून, 2014:
अर्बन सर्विसेज महिलाओं की नियोजनीयता में वृद्धि के लिए हुनर विकास से संबंधित विभिन्न समुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन करता है ताकि उन्हें अपनी संपूर्ण क्षमता का एहसास कराया जा सके। कंपनी के संचालन क्षेत्रों (शहरी बस्तियों) में महिलाओं की एक बड़ी आबादी है और ये प्रायः चरम आर्थिक निर्भरता की स्थिति में होती हैं तथा घरेलू व सामाजिक भेदभाव का भी शिकार होती हैं। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए इनकी जरुरतों को संबोधित करने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किये जाते हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से, अर्बन सर्विसेज शहरी बस्तियों में रहनेवाली महिलाओं को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में मदद कर रहा है जिससे उनका आर्थिक सशक्तीकरण हो रहा है। अर्बन सर्विसेज द्वारा संचालित विभिन्न महिला सशक्तीकरण कार्यक्रमों के प्रशिक्षुओं के लिए धतकीडीह सामुदायिक केन्द्र में 12 जून को वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। वंदना माथुर इस समारोह की मुख्य अतिथि थीं। अपने संबोधन में श्रीमती माथुर ने टाटा स्टील के काॅर्पोरेट रिलेशंस डिवीजन अंतर्गत अर्बन सर्विसेज डिपार्टमेंट द्वारा की जा रही पहलकदमियों की सराहना की और कहा कि इन पहलकदमियों में महिलाओं का सशक्तीकरण होता है और वे आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से बस्ती में रहनेवाली ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेत ु प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर 224 सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री आर एस पांडेय, सीनियर मैनेजर, अर्बन सर्विसेज, श्रीमती मंजू मिश्रा, मैनेजर, अर्बन सर्विसेज तथा अर्बन सर्विसेज के सभी एरिया आफिसर एवं सामुदायिक केन्द्र के सदस्य उपस्थित थे। अर्बन सर्विसेज द्वारा संचालित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य शहरी बस्तियों में रहनेवाली महिलाओं की क्षमता का विकास करना है जिसमें सिलाई एवं डिजाइन, कढ़ाई, मेंहदी लगाना, जरी का काम, फेब्रिक पेंटिंग, व्यक्तित्व विकास आदि पर कौशल निर्माण व्यावसायिक प्रशिक्षण शामिल हैं। इन व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं के लिए अपने कौशल में निखार लाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के रास्ते खुल गये ह