Browsing: जमशेदपुर.खबर

जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा द्धारा समाज सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मंच का 47वां…

जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिति, सिदगोड़ा द्वारा श्रीराम मंदिर स्थापना की पंचम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय संगीतमय…

प्रश्नोत्तर को लेकर मंत्री गंभीर नहीं, विधानसभाध्यक्ष संज्ञान लें एमजीएम से संबंधित चार सवालों के भ्रामक जवाब दिये गये सवाल…

जमशेदपुर। झारखंड उच्च न्यायालय ने केबुल टाउन के घरों में टाटा जुस्को को बिजली कनेक्शन देने के लिए रामबिनोद सिंह…

अन्नी अमृता. बोधगया/जमशेदपुर बौद्ध धर्म के सबसे पवित्र स्थल बोधगया में हर साल करोड़ों पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं.उनमें से…

जमशेदपुर: 3 मार्च 2025 को टाटा स्टील अपने संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 186वीं जयंती  उत्साहपूर्वक मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस वर्ष के संस्थापक दिवस की थीम है बाजार, तकनीक और लागत में नेतृत्व, जो हमारे ग्राहकों की आवश्यकताओं को सर्वोपरि रखने और वैश्विक लागत नेतृत्व हासिल करने के लिए तकनीक के प्रभावी उपयोग के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराती है। हर साल, टाटा स्टील और टाटा समूह की अन्य कंपनियां संस्थापक की जयंती को धूमधाम से मनाती हैं, उनके उस अद्वितीय दृष्टिकोण को नमन करती हैं, जिसमें औद्योगिक विकास के साथ सामुदायिक कल्याण को केंद्र में रखा गया था। जमशेदजी नसरवानजी टाटा ने 1870 के दशक में मध्य भारत में एक कपड़ा मिल से अपनी उद्यमशीलता यात्रा शुरू की थी। उनकी दूरदृष्टि ने न केवल भारत में इस्पात और ऊर्जा उद्योग की नींव रखी, बल्कि तकनीकी शिक्षा को भी नई दिशा दी, जिससे देश औद्योगिक राष्ट्रों की अग्रणी पंक्ति में स्थान बनाने में सक्षम हुआ। इस वर्ष के समारोह की एक खास झलक होगी जमशेदपुर के 20 से अधिक प्रतिष्ठित स्थलों, प्रमुख इमारतों और दर्जनों गोलचक्करों की विद्युत सज्जा। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते ये स्थल न केवल समारोह की भव्यता को दर्शाएंगे, बल्कि शहर की जीवंतता और उसकी अनूठी विरासत का प्रतीक बनेंगे। यह आलोकित नज़ारा नागरिकों और आगंतुकों के लिए एक यादगार अनुभव होगा। संस्थापक दिवस 2025 के उपलक्ष्य में जमशेदपुर वर्क्स में आयोजित समारोह का सीधा प्रसारण कर्मचारियों के लिए किया जाएगा। इस वर्ष आयोजित प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल हैं: 1 मार्च 2025 – नए प्रेम ज्योति प्रांगण स्कूल का उद्घाटन आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस नए विद्यालय भवन का निर्माण टाटा स्टील फाउंडेशन के समर्थन से किया गया है। यह नई सुविधा छात्रों को बेहतर शिक्षा और समग्र विकास के लिए एक प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करेगी, जिससे भविष्य के परिवर्तनशील लीडर्स तैयार होंगे। जमशेदपुर का पहला पेट क्रेमेटोरियम 1 मार्च 2025 को उद्घाटन के लिए तैयार है। टाटा स्टील द्वारा समर्थित यह पहल पालतू पशु मालिकों को एक सम्मानजनक और पर्यावरण के अनुकूल अंतिम संस्कार की सुविधा प्रदान करेगी, जिससे उनके प्रिय पालतू जानवरों को गरिमामय विदाई मिल सके। जुबिली पार्क में 2 मार्च 2025 को टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। नागरिकों के लिए पार्क 3 से 5 मार्च तक खुला रहेगा। टाटा स्टील जमशेदपुर वर्क्स में 3 मार्च 2025 को संस्थापक दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। 3 मार्च 2025 को पोस्टल पार्क, बिष्टुपुर में संस्थापक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 4 मार्च 2025 को स्पाइन क्लिनिक का उद्घाटन किया जाएगा। यह स्पाइन क्लिनिक  जटिल रीढ़ संबंधी समस्याओं के समग्र इलाज के लिए एक विशेष मल्टी-स्पेशियलिटी क्लिनिक होगा। 4 मार्च 2025 को टीएमएच में स्ट्रोक यूनिट का शुभारंभ किया जाएगा, जो स्ट्रोक मरीजों के त्वरित मूल्यांकन और उपचार के लिए समर्पित होगा। जुबिली पार्क – संस्थापक दिवस 2025 2 मार्च 2025 – टाटा संस के चेयरमैन संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। जुबिली पार्क में विद्युत सज्जा और आवाजाही के नियम: 3 मार्च –…

जमशेदपुर। सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति द्वारा श्रीराम मंदिर स्थापना के पंचम वर्षगांठ के पावन अवसर पर आयोजित सात दिवसीय संगीतमय…