Subrata Roy Passed Away: सहाराश्री सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

देश के बड़े औद्योगिक घराने सहारा ग्रुप के चेयरमैन सहाराश्री सुब्रत राय सहारा का निधन हो गया है। उद्योग जगत में सहाराश्री के निधन से शोक की लहर दौड़ गई है।

234
AD POST

Sahara Group Founder Died: सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन हो गया है। मुंबई के अस्पताल में 75 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। सुब्रत रॉय पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे, उन्हें कई समस्याएं थीं। लेकिन अब उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। उद्योग जगत में उनके जाने से शोक की लहर है और सभी उनकी आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं।

सुब्रत रॉय को क्या बीमारी थी?
सहारा कंपनी ने एक जारी बयान में सुब्रत रॉय के निधन पर शोक व्यक्त कर दिया है। उनकी तरफ से बताया गया है कि 14 नवंबर को रात साढ़े दस बजे कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया। वे 12 नवंबर से मुंबई के कोकिलाबेन धीरुबाई अंबानी अस्पताल में एडमिट थे। दिवाली वाली रात ही उनकी तबीयत बिगड़ी थी और तब उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया था।

AD POST

बताया गया है कि सुब्रत रॉय लंबे समय से डायबिटीज, हाइपरटेंशन और metastatic malignancy से ग्रसित चल रहे थे। उन्हीं बीमारियों की वजह से उनकी सेहत बिगड़ती चली गई और 75 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

कौन थे सहारा प्रमुख?
जानकारी के लिए बता दें कि सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून, 1948 को बिहार के अररिया में हुआ था। कोलकाता में उनकी शुरुआती शिक्षा हुई थी और उसके बाद गोरखपुर के एक सरकारी कॉलेज से उन्होंने मेडिकल इंजीनियरिंग की अपनी पढ़ाई पूरी की थी। उनके जानने वाले बताते हैं कि सुब्रत रॉय बचपन से ही पढ़ाई में ज्यादा तेज नहीं थे, लेकिन दूसरे कामों में उनका पूरा मन लगता था। हमेशा से लीक से हटकर काम करने के लिए वे जाने जाते थे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

08:25