
जमशेदपुर।
टाटा की चार महत्वपूर्ण लोकल ट्रेनों का परिचालन आज(09 मई से) MEMU रैंक से होगा। इसके साथ ही इन ट्रेनों का नंबर भी बदल जाएगा।यही नहीं इन तीनो पैसेंजर ट्रेनो के समय मे आंशिक परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तन आज यानी 9 मई से प्रभावी होगा। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी हैं।
ए ट्रेनों के है नाम
अधिसूचना के मुताबिक इन ट्रेनों में टाटा – बड़बिल-टाटा, टाटा –गुआ-टाटा, टाटा –खड़गपूर और टाटा –बरकाकाना-टाटा सवारी गाड़ी शामिल हैं। MEMU रैंक होने के कारण इस ट्रेन का नंबर बदल दिया गया है। इसके अलावे टाटा –खड़गपुर-टाटा लोकल ट्रेन का भी नंबर बदल दिया गया है।यही कुछ ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया हैं।
1) टाटानगर-बड़बिल-टाटानगर पैसेंजर
ट्रेन संख्या 58103/58104 टाटानगर-बड़बिल-टाटानगर पैसेंजर को 09.05.2025 से टाटानगर से 68125 और 10.05.2025 से बारबिल से 68126 के रूप में 68125/68126 टाटानगर-बड़बिल-टाटानगर मेमू पैसेंजर के रूप में पुनः क्रमांकित किया गया।
2) टाटानगर-गुवा-टाटानगर पैसेंजर
ट्रेन संख्या 58109/58110 टाटानगर-गुवा-टाटानगर पैसेंजर को 09.05.2025 से दोनों ओर से 68019/68020 टाटानगर-गुवा-टाटानगर मेमू पैसेंजर का नया नंबर होगा। इस ट्रेन के टाटा से प्रस्थान करने के समय मे कोई परिवर्तन नहीं किया है। हालांकि उसके बाद सभी स्टेशनों समय में एक से दो मिनट का परिवर्तन किया गया हैं। हालांकि गंतव्य अपने पुराने समय शाम के 6.50 मिनट में ही यह गुवा पहुंचेगी।
3) टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर
इन ट्रेनों का भी नंबर बदला
वही ट्रेन संख्या 58021/58022 खड़गपुर-टाटा पैसेंजर का नया नंबर 68123/68124 हो गया।यह ट्रेन भी MEMU रैंक से दोनों दिशाओं में 9 मई से नए नंबर से चला करेगी
ट्रेन संख्या 68005/68006 खड़गपुर-टाटा पैसेंजर का नया नंबर 58027/58028 हो गया।यह ट्रेन भी MEMU रैंक से दोनों दिशाओ में 9 मई से चला करेगी
टाटा- चक्रधरपुर का भी बदला समय
वही ट्रेन संख्या 68009 टाटा –चक्रधरपुर का टाटा से प्रस्थान का समय नहीं बदला है। बल्कि उसके बाद सभी स्टेशनों मे आगमन और प्रस्थान के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया हैं।
18175 हटिया – झारसुगुड़ा मेमू की समय सारणी में दिनांक 09/05/2025 से परिवर्तन किया जाएगा । परिवर्तित समय सारणी निम्नानुसार है :-
• ट्रेन संख्या 18175 हटिया – झारसुगुड़ा मेमू का हटिया प्रस्थान 13:10 बजे, बालसीरिंग आगमन 13:21 बजे प्रस्थान 13:22 बजे, लोधमा आगमन 13:34 बजे प्रस्थान 13:35 बजे, कर्रा आगमन 13:48 बजे प्रस्थान 13:49 बजे, गोबिन्दपुर रोड आगमन 14:01 बजे 14:02 बजे, बकसपुर आगमन 14:11 बजे प्रस्थान 14:12 बजे, पोकला आगमन 14:20 बजे प्रस्थान 14:21 बजे, पकरा आगमन 14:29 बजे प्रस्थान 14:30 बजे, कुरकुरा आगमन 14:39 बजे प्रस्थान 14:40 बजे, महबुआंग आगमन 14:46 बजे प्रस्थान 14:47 बजे, बानो आगमन 14:55 बजे प्रस्थान 14:56 बजे, कानारोवां आगमन 15:01 बजे प्रस्थान 15:03 बजे, टाटी आगमन 15:14 बजे प्रस्थान 15:15 बजे, परबाटोनिया आगमन 15:21 बजे प्रस्थान 15:22 बजे, ओड़गा आगमन 15:35 बजे प्रस्थान 15:36 बजे एवं नुआगाँ आगमन 16:39 बजे प्रस्थान 16:40 बजे होगा | इस ट्रेन की समय सारणी नुआगाँ से झारसुगुड़ा के बीच पूर्ववत रहेगी |