
रेलखबर।
रेल मंत्रालय ने रांची – न्यू गिरिडीह – रांpची एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन के लिए हरी झंडी दे दी है। यह ट्रेन 12 सितंबर को उद्घाटन परिचालन होगा।उसके बाद 13 अगस्त से इस ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा। इसका मार्ग फिलहाल बरकाकाना – मेसरा – टाटीसिलवे के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बरकाकाना – मूरी – टाटीसिलवे होकर चलेगी ।
इसे भी पढ़े :-SOUTH EASTERN RAILWAY:पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान गिरा यात्री, RPF लेडी कांस्टेबल ने ऐसे बचाई जान
* 12 अगस्त को होगा न्यू गिरिडीह से उद्घाटन
ट्रेन संख्या 03309 न्यू गिरिडीह – रांची उदघाटन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन, दिनांक 12/09/2023 को न्यू गिरिडीह से उद्घाटन के पश्चात प्रस्थान करेगी | तथा यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग बरकाकाना – मेसरा – टाटीसिलवे के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बरकाकाना – मूरी – टाटीसिलवे होकर चलेगी ।
आगामी13 अगस्त से रांची – न्यू गिरिडीह – रांची एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन किया जाएगा।
*रांची से यह होगा समय*
ट्रेन संख्या 18617 रांची – न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 13 अगस्त से प्रतिदिन रांची से प्रस्थान करेगी।
रांची प्रस्थान 06:05 बजे, टाटीसिलवे आगमन 06:23 बजे प्रस्थान 06:25 बजे, मेसरा आगमन 06:42 बजे प्रस्थान 06:44 बजे, बरकाकाना आगमन 08:05 बजे प्रस्थान 08:10 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 09:08 बजे प्रस्थान 09:13 बजे, कोडरमा आगमन 10:30 बजे प्रस्थान 11:00 बजे, महेशपुर हाल्ट आगमन 11:20 बजे प्रस्थान 11:22 बजे, धनवार आगमन 11:40 बजे प्रस्थान 11:42 बजे, जमुआ आगमन 12:03 बजे प्रस्थान 12:05 बजे एवं न्यू गिरिडीह आगमन 13:00 बजे होगा ।
इसे भी पढ़े :-Indian Railways: रांची होकर जाएगी विशाखापट्टनम -पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पेशल ट्रेन,जानिए समय सारणी
*न्यू गिरिडीह से यह होगा समय*
ट्रेन संख्या 18618 न्यू गिरिडीह – रांची एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 13अगस्त से प्रतिदिन न्यू गिरिडीह से प्रस्थान करेगी।
न्यू गिरिडीह प्रस्थान 14:00 बजे, जमुआ आगमन 14:30 बजे प्रस्थान 14:32 बजे, धनवार आगमन 14:58 बजे प्रस्थान 15:00 बजे, महेशपुर हाल्ट आगमन 15:28 बजे प्रस्थान 15;30 बजे, कोडरमा आगमन 16:30 बजे प्रस्थान 17:00 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 17:55 बजे प्रस्थान 18:00 बजे, बरकाकाना आगमन 19:00 बजे प्रस्थान 19:05 बजे, मेसरा आगमन 20:35 बजे प्रस्थान 20:37 बजे, टाटीसिलवे आगमन 21:05 बजे प्रस्थान 21:07 बजे एवं रांची आगमन 21:30 बजे होगा |
*रांची -गिरिडीह एक्सप्रेस मे होगे 14 कोच*
इस एक्सप्रेस ट्रेन में 14 कोच होंगे।जिनमे एसएलआर के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 06 कोच, चेयर कार के 03 कोच, वातानुकूलित चेयर कार के 02 कोच एवं विस्टाडोम कोच का 01 कोच, कुल 14 कोच होंगे।
NOTE : ट्रेन संख्या 18617/18618 रांची – न्यू गिरिडीह – रांची एक्सप्रेस ट्रेन का दिनांक 13/09/2023 से अगले आदेश तक अपने निर्धारित मार्ग टाटीसिलवे – मेसरा – बरकाकाना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग टाटीसिलवे – मूरी – बरकाकाना होकर परिचालन होगा |